फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait will appear in court today

Muzaffarnagar: टिकैत को अदालत से मिली जमानत, भाजपा को लेकर कैमरे पर कही ये बड़ी बात, 14 साल पुराना है मामला

Fri, 24 May 2024 11:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 11:29 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज अदालत में पेश हुए। उन्हें अदालत से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Naresh Tikait will appear in court today
कोर्ट में पेश हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा में जाम लगाने और बिना अनुमति सम्मेलन के मामले में 14 साल बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज यानी शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। वहीं, सुनवाई के दौरान उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। रामपुर मनिहार निवासी वीरेंद्र शास्त्री को भी कोर्ट से जमानत मिल गई है। उधर, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी सहारनपुर कोर्ट पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वहीं, नरेश टिकैत ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं को जमानत मिलने की जानकारी दी। जिस पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। नरेश टिकैत सुबह ही भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ रोहाना टोल से सहारनपुर के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश टिकैत को अदालत से मिली जमानत 
14 साल पुराने मामले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शुक्रवार यानी आज जमानत के लिए सहारनपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम देवांश त्रिपाठी की अदालत में पेश हुए। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके साथ दो गवाह और दो वकील भी साथ थे जबकि, बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता कचहरी परिसर से बाहर थे। एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के वारंट जारी किए थे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को आदेश दिए थे कि नरेश टिकैत को गिरफ्तार कर 24 मई को अदालत में पेश करें।

हम जाम लगाने में नहीं, खुलवाने में रहते हैं : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि गिरफ्तारी की खबर पढ़कर ही उन्हें इस मामले की जानकारी हुई थी। हम जाम लगाने में नहीं, खुलवाने में रहते हैं। सहारनपुर रवाना होने के दौरान रोहाना टोल पर भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि हमें मालूम ही नहीं,  हमें कुछ नहीं पता। हमें कुछ नहीं बताया गया। हम तो हमेशा जाम खुलवाने में रहते हैं, लगाने में नहीं। पुलिस-प्रशासन को ऐसा नहीं करना चाहिए। अदालत से भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया, लेकिन पहले कोई सूचना नहीं दी गई। हमने गिरफ्तारी का समाचार पढ़ा, इसलिए खुद अदालत जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी। किसानों का विश्वास हमारे साथ है, यही वजह है कि सभी साथ जा रहे हैं। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं से कह दिया गया है कि अदालत से दूर रहें।

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम अदालत का सम्मान करते हैं। अदालत ने जो आदेश दिया उसका पालन कर रहे हैं। भाजपा को लेकर कहा कि जीत-हार तो होती रहती है, लेकिन इस बार भाजपा का विरोध काफी है। लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी है। बाकी चार जून को परिणाम सभी के सामने आ जाएंगे।

Naresh Tikait will appear in court today
रोहाना टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सरसावा थाने में 20 मई 2010 को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों पर धारा 147, 283 और 341 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी पिछले 14 साल में पुलिस की ओर से चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को नहीं दी गई थी। नोटिस प्राप्त होते ही कानून के सम्मान में भाकियू अध्यक्ष अदालत जाएंगे। अदालत का फैसला मान्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ सहारनपुर के लिए कूच करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से 30 गाड़ियां लेकर चलने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यकर्ता सुबह नौ बजे रोहाना टोल पर एकत्र होंगे।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
मुकदमे में नरेश टिकैत, इमरान मसूद, वीरेंद्र, राज सिंह, राजकुमार, सुशील चौधरी, मुकेश चौधरी, ओमी पंवार, वीरेंद्र शास्त्री, सलमान मसूद, नरेश टिकैत, अब्दुल वाहिद, प्रदीप, राजपाल, वीरेंद्र सिंह, प्रवेश गुर्जर, प्रीतम सिंह, जसंवत, मेला राम पंवार, पप्पू, वीरेंद्र, चरण सिंह, अशोक, बलजीत सिंह और अशोक चौधरी नामजद किए गए थे।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

हम कानून कर सम्मान करते हैं : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम कानून का पूरा सम्मान करते हैं। पुलिस ने कभी इस मामले की जानकारी नहीं दी थी। अदालत का फैसला मान्य होगा।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed