फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naresh Tikait says: Good initiative of the Prime Minister, BJP leaders have the freedom to know in the village

नरेश टिकैत बोले: प्रधानमंत्री की अच्छी पहल, शहीद किसानों की आत्मा को मिलेगी शांति, भाजपा नेताओं को गांव में जाने की छूट   

Fri, 19 Nov 2021 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Nov 2021 01:04 PM IST
सार

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छी पहल की है। किसानों के साथ धोखा नहीं होना चाहिए था। हालांकि लंबा समय लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की गांव में जाने की छूट कर देंगे।

विज्ञापन
Naresh Tikait says: Good initiative of the Prime Minister, BJP leaders have the freedom to know in the village
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा सुनते ही किसान नेताओं के चेहरे खिल गए हैं। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छी पहल की है। किसानों के साथ धोखा नहीं होना चाहिए था। हालांकि लंबा समय लगा है। उन्होंने कहा कि अगला निर्णय तो किसान मोर्चा को ही लेना है। सभी से बात होगी, उसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद किसानों की आत्मा को सरकार के इस फैसले के बाद शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन में सात सौ किसान शहीद हुए हैं। किसानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब भाजपा नेताओं की गांव में जाने की छूट कर देंगे।
विज्ञापन


 एमएसपी पर बने कानून: रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष, मेरठ
 हस्तिनापुर क्षेत्र से रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा किसानों के अहिंसक आंदोलन के कारण इस हिटलर शाही सरकार को अपना फैसला वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। मेरा प्रधानमंत्री जी से यह भी अनुरोध है कि जिन किसानों ने सरकार की किसान विरोधी कानूनों को वापस कराने के लिए आंदोलन के दौरान अपना बलिदान दिया है, उन किसानों के परिवारों से माफी मांगनी चाहिए और उन किसानों के परिवारों को कम से कम एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुरंत कानून बनाना चाहिए। किसानों व मजदूरों के बढ़ते बिजली के बिलों, गन्ने के बकाया भुगतान व गन्ने के रेट में वृद्धि के बारे में भी तुरंत घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन

आगामी चुनाव में हार के डर से लिया फैसला : सपा जिलाध्यक्ष, मेरठ
सपा के मेरठ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश सहित चार विधानसभाओं के होने वाले चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। किसानों का करीब एक वर्ष का आंदोलन एवं 700 से अधिक किसानों की मौतों ने केंद्र और राज्य सरकार की नींद उड़ा रखी है। भाजपा ने घबराहट में कृषि कानूनों को वापस लिया है। इसके लिए आंदोलनकारी किसानों को बधाई, जिन्होंने अपने सत्याग्रह से केंद्रीय सरकार को झुका दिया। यह कानून वापसी की घोषणा आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि है। 


संघर्ष जारी रहेगा: उत्तर प्रदेश जय किसान आंदोलन
उत्तर प्रदेश जय किसान आंदोलन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि 700 किसानों की मौत और एक साल का संघर्ष के बाद भी मोदी सरकार चालाकी और राजनीति कर के आंदोलनकारियों किसानो को उनका हक नहीं देना चाहती। संघर्ष जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश जय किसान आंदोलन के प्रवक्ता मनीष भारती ने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा तीनो काले कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा एक स्वागतयोग्य कदम है और जय किसान आंदोलन इसका स्वागत करता है। ये लोकतंत्र की जीत है, सच्चाई की जीत है।

देश के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले एक साल से देश की राजधानी में सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और पूरे देश में आंदोलनरत हैं। जय किसान आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा ने जो फैसला लिया है उसके साथ है कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक तीनों काले कृषि कानून रद्द होने के साथ-साथ एमएसपी को कानूनी जामा नहीं पहनाया जाता और बिजली बिल को विधिवत रूप से वापिस नहीं लिया जाता। जय किसान आंदोलन लगातार ज़मीन पर संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। लड़ेंगे, जीतेंगे के सिद्धांत पर जय किसान आंदोलन किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed