फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait appears in court murder case of Chaudhary Jagbir Singh in Muzaffarnagar

Jagbir Singh murder case: टिकैत हुए अदालत में पेश, हाजिर नहीं हुए गवाह, अब 12 जुलाई को होगी सुनवाई

Thu, 30 Jun 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

हत्या के मामले में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत गुरुवार को कोर्ट में हुए। लेकिन अदालत में गवाह पेश नहीं हुए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि तय की है।

विज्ञापन
Naresh Tikait appears in court murder case of Chaudhary Jagbir Singh in Muzaffarnagar
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुए। अब सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने वारदात में अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News : मां को लहूलुहान देख निकली बेटे की चीख, वारदात से हर तरफ दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर हसन की कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में पेश हुए। अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि अदालत ने तय की है। उधर, हत्याकांड में सीबीसीआईडी ने अदालत की सख्ती के बाद 19 साल बाद तमंचे की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अप्रैल माह में पेश की थी। जिसके बाद गवाही की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed