फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh and Rakesh Tikait have targeted on central government and Said farmers are surrounded from all sides

UP: टिकैत भाइयों का सरकार पर हमला, बोले- चारों तरफ से घिर गए किसान, अब बारूद के ढेर पर, युवाओं को लेकर बोले...

Wed, 15 May 2024 09:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2024 09:15 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में टिकैत भाइयों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। नरेश टिकैत ने कहा कि किसान चारों तरफ से घिर गए हैं और बारूद के ढेर पर बैठे हैं। पढ़िए उन्होंने युवाओं को लेकर क्या कहा है।

विज्ञापन
Naresh and Rakesh Tikait have targeted on central government and Said farmers are surrounded from all sides
मंच से बोलते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संगठन में ही ताकत है। संगठन के बिना किसान जीवित नहीं रह सकता। बहुत से संगठन बन गए हैं। किसानों को पर्यावरण बचाने के लिए भी सबसे अहम भूमिका निभानी होगी। किसान चारों तरफ से घिर गए हैं, बारूद के ढेर पर बैठे हैं। 

विज्ञापन


सिसौली में बुधवार को किसान भवन पर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं और बलजोरी देवी की 15वीं पुण्यतिथि जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनाई गई। किसान भवन पर हवन में यजमान सुरेंद्र सिंह सपत्नी रहे। किसानों ने समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि गांव के झगड़ों से संगठन को नुकसान हो रहा है। भाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाव कम ज्यादा झेल लेंगे, पर संगठन जरूरी है।  सरकारों की किसानों की जमीन पर खतरनाक निगाह हैं। सरकार किसानों का खेती के प्रति मोह भंग करना चाह रही है। किसानों के सामने संगठन और स्वाभिमान बचाने की चुनौतियां हैं।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन वैचारिक क्रांति थी। यह सरकार वो सरकार नहीं है, जिन्हें वोट दी थी उन्होंने कब्जा कर लिया है। पूरे विश्व में पूंजीवाद हावी हो गया है।

विज्ञापन

कोई भी सरकार आए, सरकार का विरोध नहीं है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध है। दूध का उत्पादन भूमिहीन किसान कर रहे हैं, दूध की कीमत 20 रुपये कम कर दी गई। किसानों को जैविक खेती करनी होगी। किसान भवन पर 17 मई को होने वाली मासिक पंचायत नहीं होगी। 15 से 18 जून तक चिंतन शिविर हरिद्वार में आयोजित होगा।

जमीन बेचने के हकदार नहीं, सिर्फ रखवाले : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युवा पीढ़ी कुछ सुनवाई नहीं कर रही है। ना खेती की तरफ ध्यान दे रही है और ना ही रोजगार की तरफ। आए दिन सड़क हादसों में युवाओं की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कितने ही घरों में सड़क हादसों के कारण ताले बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बाप, दादा जमीन बेच देते  तो, तुम्हें कहां से मिलती। तुम जमीन बेचने के हकदार नहीं हो, केवल जमीन के रखवाले हो। गांव में भी रोजगार के अवसर हैं केवल करने वाला चाहिए।

ये रहे मौजूद
खाप चौधरी वीरेंद्र सिंह, कलिंदर मालिक, नवीन राठी, थंबेदार चौधरी श्याम सिंह, पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जहिर फारुकी, सहारनपुर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, नरेंद्र पवार, चौधरी सौदान सिंह, रविंद्र मलिक, राज सिंह पवार, कविता चौधरी, जगतार सिंह बाजवा, जसविंदर सिंह ज्ञानी, गुरमेल बाजवा, विनोद खेड़ा, धर्मवीर बालियान, विदेश मलिक, धीरज लाटीयान, कपिल खतियान, अमित दहिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आचार्य रामनिवास जोधपुर और संचालन ओमपाल मलिक ने किया।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया
समाजसेवी मुकेश बंसल एवं रमादेवी आई हॉस्पिटल के सहयोग से किसान भवन पर नेत्र शिविर में पचास मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए चुने गए। रक्तदान शिविर में 200 लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed