{"_id":"6644528f7edb75a9ef0ceea0","slug":"father-had-murdered-his-gym-trainer-son-had-bought-the-knife-from-dehradun-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 May 2024 11:43 AM IST
सार
मेरठ के गंगानगर में हुए दीपक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दीपक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला। सेवानिवृत सैन्यकर्मी पिता ने देहरादून से चाकू खरीदा था।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के ईशापुरम में 15 दिन पूर्व घर में हुई जिम ट्रेनर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दीपक अक्सर मां से झगड़ा करता था। मकान अपने नाम कराने के विवाद में उसने पिता का गिरेबां तक पकड़ लिया था। इसी के चलते पिता ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
108 ईशापुरम कॉलोनी निवासी 11 जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत हवलदार हवा सिंह तेवतिया दौराला चीनी मिल में नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा दीपक जिम ट्रेनर था। छोटा बेटा पंकज सेना में कश्मीर में तैनात है। एक मई की शाम दीपक के पेट में चाकू लग गया था।
परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने छत से गिरने पर दीपक को चोट लगना बताया था, जबकि उसका पेट फटा हुआ था, आंतें तक दिख रहीं थी। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई थी।
2 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को चाकू बाहर सड़क पर पड़ा मिला था, जबकि पूरे घर में खून फैला था। दीपक की पत्नी शीतल ने सास-ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया ननद ज्योति की शादी यूपी पुलिस के सिपाही से हुई थी। उसके पति की पोस्टिंग शामली में है। ईशापुरम में ज्योति ने मकान किराए पर ले रखा है। लेकिन वह ज्यादातर समय माता-पिता के पास रहकर प्राइवेट नौकरी कर रही थी।
3 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो व मौके पर मिला चाकू
- फोटो : अमर उजाला
मां अपना मकान बेटी ज्योति के नाम करना चाहती थी। जिसका विरोध दीपक करता था। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। एक मई की शाम वह घर के काम में लगी थी। तभी विवाद हुआ। शीतल का आरोप है कि जब वह बाहर वाले कमरे में पहुंची तो देखा सास संता ने दीपक के हाथ पकड़े हुए थे, ससुर हवा सिंह ने चाकू दीपक के पेट में मार दिया। जिससे पूरे घर में खून फैल गया। मां संता की ओर से भी पुत्रवधू शीतल के खिलाफ तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी पिता पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : amarujala
पुलिस ने इस मामले में दीपक के माता-पिता को हिरासत में लंबी पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जिस पर पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने में जुट गई, जिससे सामने आया कि हवा सिंह ने ही बेटे की हत्या की थी।
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने फिर से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें हवा सिंह ने कबूल कर लिया कि दीपक ने मकान नाम कराने को लेकर उनसे कई बार झगड़ा किया। एक बार उसका गिरेबां भी पकड़ लिया। अपनी मां से भी वह अक्सर झगड़ा करता था। घटना के दिन भी वह अपनी मां से झगड़ रहा था। जिसके चलते उन्होंने पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति की पुत्री और पड़ोसी के बयानों से सच आया सामने
पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि ज्योति की पुत्री भी घटना के वक्त घर में मौजूद थी। इसके अलावा पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। जिसमें हवा सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत पुलिस को मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।