{"_id":"6727d4b6fc07f1b1b9010ba8","slug":"naik-vivek-died-after-being-shot-during-patrolling-in-srinagar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-133275-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रीनगर में गश्त के दौरान गोली लगने से नायक विवेक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रीनगर में गश्त के दौरान गोली लगने से नायक विवेक की मौत
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। श्रीनगर के रावलपोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गोली लगने से शाहजुड्डी गांव के किसान संतरपाल का इकलौता बेटा नायक विवेक देशवाल (30) की मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में गम का माहौल बन गया। नायक का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव लाकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने बताया कि शाहजुड्डी गांव निवासी नायक विवेक देशवाल 28 एएडी बटालियन में तैनात था। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का हिस्सा था। इस दौरान गोली लगने से विवेक की मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना यूनिट में दी है। यूनिट ने नायक की मौत की जांच शुरू करा दी है। पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से शाहजुड्डी लाया जाएगा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में पत्नी इंदु के अलावा पांच वर्षीय पुत्र रुद्र व करीब तीन वर्षीय पुत्री सानवी है ।
किसान संतरपाल देशवाल ने बताया कि उनका बेटा विवेक 28 एएडी बटालियन में तैनात था। शनिवार देर रात उन्हें गोली लगने की जानकारी मिली है। विवेक 2015 में बरेली सेंटर से सेना में भर्ती हुआ था। मेरठ में तैनाती के बाद पिछले लगभग पांच साल से जम्मू कश्मीर में नियुक्त किया गया था। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर देशवाल, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।