{"_id":"6939d86b37efb556a80628f3","slug":"naeem-qureshi-encounter-crime-scene-recreated-on-canal-track-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160488-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नहर पटरी पर दोहराया नईम कुरैशी मुठभेड़ का क्राइम सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नहर पटरी पर दोहराया नईम कुरैशी मुठभेड़ का क्राइम सीन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र में कुतुबपुर नहर पटरी पर भूम्मा पुलिस चौकी के निकट खंडहर के पास वाले क्षेत्र में एक लाख के इनामी खालापार निवासी नईम कुरैशी के साथ मुठभेड़ का क्राइम सीन क्रिएट किया गया। इस दौरान मुठभेड़ प्रकरण को फिल्म के सीन की तरह फिल्माया गया।
बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने लोगों को उधर आने से रोक दिया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों ने फीता निकाल कर मापतोल शुरू कर दी। दरअसल, गाजियाबाद निवाड़ी एफएसएल प्रयोगशाला से दो सीओ व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।
उनके साथ 28 सितंबर को मीरापुर थाने में बतौर प्रभारी तैनात रहे निरीक्षक बबलू सिंह व आठ पुलिसकर्मी भी थे। यह सभी एक लाख के इनामी अपराधी नईम कुरैशी के साथ हुई मुठभेेड़ में शामिल रहे थे। निवाडी से आई टीम ने पुलिस टीम से पूरे मामले की जानकारी ली। मुठभेड़ में जो पुलिसकर्मी जहां खड़ा था, उसे उसी स्थान पर खड़ा कर मुठभेड़ का क्राइम सीन क्रिएट किया गया। नईम का एक साथी भी उसके साथ बाइक पर हेलमेट लगाए हुए था। वह मौके से भाग गया था। जो आज तक नहीं मिल सका। हेलमेट के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।