फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mzn news

Muzaffarnagar News: जिंदगी और मौत के बीच में बीएलओ, अब विनोद बावला के नाम की एंट्री

Wed, 04 Feb 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
mzn news
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक किनौनी के शिक्षामित्र बीएलओ अनुजवीर के जहरीले पदार्थ का सेवन करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रधान के पति देवेंद्र कुमार, सुपरवाइजर पंकज कुमार और ग्राम पंचायत सहायिका ने गलत तरीके से दबाव बनाया।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि कुख्यात विनोद बावला ने पत्नी का वोट बनवाने के लिए कागज दिए थे। कर्मचारियों ने कागज वापस देने का दबाव बनाया। परिजनों ने यह भी कहा कि विनोद ने उन्हें कुछ नहीं कहा लेकिन प्रधान के पति की गलती है।
विज्ञापन

बीएलओ अनुजवीर का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। बीएसए संदीप चौहान ने मेरठ मेडिकल पहुंचकर बीएलओ के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बीएलओ की पत्नी किरण और भाभी बेबी ने मीडिया को दिए बयान से मंगलवार को मामले में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने कहा कि प्रधान के पति समेत तीन लोगों ने उत्पीड़न किया। आरोप है कि बीच के लोगों ने ही विनोद बावला के नाम से डराया। घर से सारे कागज भी ले गए। फार्म खराब भी कर दिए।
सुपरवाइजर पंकज कुमार का कहना है कि बीएलओ ने गांव में रहने वाले विनोद नाम के ग्रामीण की पत्नी की वोट बनवाने के बारे में कहा था। उन्होंने आधार कार्ड व अन्य कागजात लाकर वोट बनवाने की बात बीएलओ से कही। विनोद कौन है, वह नहीं जानता।

बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि एसआइआर के कार्य के दबाव का कोई मामला नही है। गांव में आपस के किसी विवाद की बात सामने आई है। एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिक्षा विभाग ने भी जानकारी नहीं दी है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed