फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's AQI 231, air of the district unbreathable

Muzaffarnagar News: चार दिन से रोज बढ़ रहा प्रदूषण, एक्यूआई 231, सांस लेने लायक नहीं जिले की हवा

Mon, 30 Oct 2023 10:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Oct 2023 10:36 AM IST
सार

अक्तूबर माह में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। बदलते मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar's AQI 231, air of the district unbreathable
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में हवा की गुणवत्ता रोजाना खराब हो रही है। पिछले चार दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स रोजाना बढ़ रहा है। आंकड़ा 231 के खराब स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


अक्तूबर माह में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। बदलते मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी है। निर्माण कार्य, वाहनों की बढ़ती संख्या, बिना मानक चल रही फैक्ट्रियां और धुआं उगलते वाहन सबसे बड़ी वजह बन गए हैं। मुख्य मार्गों के निर्माण में भी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। पानी का छिड़काव तक नहीं किया जाता। यही वजह है कि रोजाना हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
विज्ञापन


रविवार को एक्यूआई 231 के खराब स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि विभाग की टीम सोमवार से तेजी से जांच अभियान चलाएगी। जहां पर मानकों का पालन नहीं हो रहा है, वहां पर बंदी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  West UP News Live: रुड़की रोड पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, बिजनौर में ट्रेन से टकराकर मादा हाथी की मौत

जिले का एक्यूआई तीन सौ पर भी पहुंच चुका है। 13 अक्तूबर को 292 रहा, जबकि 14 अक्तूबर को 303 पर पहुंच गया था। चिकित्सकों का कहना है कि बाजार में जाने के दौरान भी मॉस्क और चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। इससे किसी हद तक खराब हवा से बचाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मां बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

इस तरह प्रदूषित हो रही हवा
तिथि    
एक्यूआई
29 अक्तूबर 231
28 अक्तूबर 227
27 अक्तूबर 203
26 अक्तूबर 200

सुबह-शाम घर से न निकलें सांस के रोगी
हवा की खराब गुणवत्ता का सबसे अधिक असर सांस के रोगियों पर पड़ रहा है। अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। टीबी के रोगियों के सामने मुश्किल स्थिति बन रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार बताते हैं कि हवा की खराब गुणवत्ता के समय सांस के रोगियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सुबह-शाम की सैर करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed