West UP News Live: दंगल में हरियाणा के पहलवानों का रहा दबदबा, फहीम हत्याकांड में गुलबहार को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश केे बिजनौर में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा हाथी की मौत हो गई। वहीं मेरठ में सड़क हादसे में आज सुबह एक वृद्ध की मौत हो गई। लिसाड़ीगेट में टिकटॉकर ने बीमारी से दम तोड़ा। पढ़ें ताजा खबरें।
लाइव अपडेट
शामली के कैराना में कुख्यात मुकीम काला गिरोह के सदस्य इसरार उर्फ डॉक्टर निवासी खुरगान को करनाल पुलिस को धक्का देकर फरार होने व लूट के एक अन्य मामले में न्यायालय ने सजा सुनाई है।
कोर्ट मोहर्रिर बलराज सिंह और विनय फोगाट ने बताया कि 27 अप्रैल 2016 को करनाल पुलिस मुकीम काला गिरोह के सदस्य इसरार उर्फ डॉक्टर को कैराना कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। सुबह करीब पौने 11 बजे इसरार पुलिस को धक्का देकर फरर हो गया था। उक्त मामले में कैराना कोतवाली पर इसरार उर्फ डाक्टर व हरियाणा पुलिस के एएसआई प्रकाश सिंह, हैड कांस्टेबल रामदिया व अंग्रेज सिंह तथा कांस्टेबल बलिन्द्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही थी। वहीं इसरार द्वारा कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया था। जिस पर न्यायाधीश प्रतिमा ने मुजरिम इसरार उर्फ डाक्टर को दो साल के कारावास की सजा सुनाई। दूसरे मामले में वर्ष 2015 में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में लूट के मामले में पुलिस ने इसरार उर्फ डाक्टर के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सोमवार को सिविल जज सीनियर डिविजन शामली प्रतिभा ने मुजरिम इसरार को सात साल के कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जेल में बिताई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।
पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
बिजनौर के बढ़ापुर में बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर ग्राम तैयबपुर बिजलीघर के पास महिंद्रा पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार 20 वर्षीय जफर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने पीछा कर महिंद्रा पिकअप को चालक समेत नगीना से पकड़ लिया है।
कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला निवासी मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद कासिम अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से नगीना दिशा से बढ़ापुर आ रहा था कि बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर ग्राम तैयबपुर बिजलीघर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही महिंद्रा पिकअप से टकरा गई। इस घटना में मोहम्मद जफर (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीछा कर महिंद्रा पिकअप को नगीना से पकड़ लिया। बाइक सवार घायल युवक को स्थानीय एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने के एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद वाहन लेकर फरार हुए वाहन चालक को वाहन के साथ नगीना से पकड़ लिया गया है।
फहीम हत्याकांड में गुलबहार को आजीवन करावास
बिजनौर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो तलेवर सिंह ने फहीम की हत्या का दोषी पाते हुए गुलबहार को आजीवन कारावास और एक लाख 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
जोन की पुलिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेरठ का दबदबा
मेरठ जोन की 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम किया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
जोन की प्रतियोगिता में सहारनपुर, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर के करीब 236 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अव्वल आने के लिए जमकर दौड़े। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार यानी आज होगा।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता के विजेता - पुरुष वर्ग
प्रतियोगिता विजेता का नाम जिला
100 किमी साइकिलिंग जितेंद्र कुमार मेरठ
50 किमी साइकिलिंग सतपाल मुजफ्फरनगर
42 किमी मैराथन सुशील कुमार गाजियाबाद
तीन हजार स्टीपल चैज सुरेंद्र मेरठ
पोलवाल्ट रंजीत मेरठ
लंबी कूद सुरजीत सिंह हापुड़
जैवलीन थ्रो आगेश पंवार मेरठ
200 मीटर दौड़ दीपक हापुड़
महिला वर्ग-
खो-खो सहारनपुर
दंगल में हरियाणा के पहलवानों का रहा दबदबा
शामली में झिंझाना के गांव अब्दाननगर के मां दुर्गा मेले में सोमवार को चौथे दिन के दंगल में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। हरियाणा के पानीपत से आए गय्यूर पहलवान ने 5100 रुपये की कुश्ती में रितिक को हराकर जीत दर्ज की। वहीं हरियाणा के पानीपत के मोनू ने 11 हजार की कुश्ती में हरियाणा के नीरज को हराया।
5100 रुपये की कुश्ती के मुकाबले में गांव गोयला खेड़ा पानीपत हरियाणा के पहलवान गय्यूर ने पानीपत के ही रितिक को 15 मिनट की कुश्ती के मुकाबले में चित्त कर इनामी राशि अपने नाम कर ली। दंगल में दूसरी कुश्ती कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी जावेद पहलवान तथा सहारनपुर के देवबंद के शादाब पहलवान के बीच हुई। जिसमें जावेद ने शादाब को कुछ देर में ही पटखनी देकर 5100 रुपये की इनामी राशि जीत ली। हरियाणा के पानीपत के मोनू ने 11 हजार की कुश्ती में हरियाणा के जींद नीरज को पटखनी दी। मुख्खा पहलवान अशरफपुर तथा हरियाणा के जींद के पहलवान ऋतिक के बीच रोमांचक मुकाबले में ऋतिक को शिकस्त मिली। अन्य मुकाबले में मनदीप पानीपत हरियाणा, गौरव कुमार भूरा, आरिफ पहलवान आदि के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अखाड़े के रेफरी सतबीर मंगलोरा तथा महिपाल कोरी ने बताया कि मंगलवार को दंगल के आखिरी मुकाबले होंगे। जिसमें प्रदेश के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों से भी पहलवान प्रतिभा करेंगे। दंगल में कमंटेटर शमशाद अली रहे।
मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की शकुंतला कॉलोनी निवासी भाभी और नंद मवाना शॉपिंग करने के लिए गई थी, जहां से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रविवार देर शाम तक घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। लेकिन दूसरे दिन भी उनका कोई पता नहीं चल सका।
टिकटॉकर की बीमारी से मौत, प्रशंसकों में शोक
रुड़की रोड पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
डोरली के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार में मुजफ्फरनगर की ओर जा रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरे। चालक कार लेकर फरार हो गया। कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। शिनाख्त के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर आ गई कार्रवाई की है।
West UP News Live: दंगल में हरियाणा के पहलवानों का रहा दबदबा, फहीम हत्याकांड में गुलबहार को उम्रकैद
कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के बीच संचालित नई ट्रेन के खाली रैक से टकराकर हाथी की मौत हो गई। आनंद विहार टर्मिनल से चलकर तड़के 3:50 बजे कोटद्वार पहुंची ट्रेन का खाली रैक नजीबाबाद स्टेशन के लिए वापस आ रहा था।प्रात: लगभग 4:35 बजे जाफराबाद के निकट ट्रेन के खाली रैक से ब्रांच लाइन लाइन पार कर रहा हाथी टकरा गया।