Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Young man's father murdered for love marriage, court gave this punishment to seven

Muzaffarnagar: प्रेम विवाह करने पर युवक के पिता की हत्या, कोर्ट ने दो सगे भाइयों समेत सात को दी ये सजा

Tue, 27 May 2025 08:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 May 2025 08:21 PM IST
सार

रसूलपुर गढ़ी में साल 2023 में गोली मारकर ओमकार की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके परिवार के अन्य लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया था। मंगलवार को कोर्ट ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Young man's father murdered for love marriage, court gave this punishment to seven
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मीरापुर क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी में घर में घुसकर ओमकार की हत्या के सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इनमें दो सगे भाई और उनका पिता भी शामिल है। अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी रितिश सचदेवा ने फैसला सुनाया। ओमकार के बेटे अंकित ने एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद ओमकार के घर में घुसकर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

विशेष लोक अभियोजक नीरजकांत मलिक ने बताया कि हमलावरों ने एक मार्च 2023 की रात करीब आठ बजे घर में घुसकर गोली मारकर ओमकार की हत्या कर दी थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। वादी सचिन ने गांव के ही सगे भाई दीपक व अंकुर, उनके पिता प्रमोद के अलावा प्रिंस, आजाद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में मेरठ के बहसूमा के मोहल्ला बस्ती निवासी दीपक और खेड़ी सराय निवासी सूर्यकांत के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 14 मई 2023 को आरोपपत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात में हुई।
 
विज्ञापन

मंगलवार को अदालत में आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। दोषियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी प्रिंस पर 22 हजार रुपये अर्थदंड और अन्य दोषियों पर 17-17 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया।
 

ये थी रंजिश
मृतक ओमकार के बेटे अंकित ने वारदात से तीन साल पहले दोषी प्रिंस की बहन से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों गांव से चले गए थे। इसी रंजिश में कहासुनी के बाद हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी।

ये भी पढ़ें...
Meerut: 83 लाख में हो गया जमीन का बैनामा, मगर एक चीज पर बिगड़ गई बात, तहसील में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed