{"_id":"6835afa638677bf0940cef7c","slug":"meerut-83-lakhs-given-for-land-no-dues-received-fierce-kicking-and-punching-in-mawana-tehsil-video-viral-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 83 लाख में हो गया जमीन का बैनामा, मगर एक चीज पर बिगड़ गई बात, तहसील में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 83 लाख में हो गया जमीन का बैनामा, मगर एक चीज पर बिगड़ गई बात, तहसील में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Tue, 27 May 2025 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 05:57 PM IST
सार
मवाना तहसील में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बैनामा तो हो गया मगर आज तक जमीन का नो ड्यूज नहीं दिया गया है। इसी को लेकर बात बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मवाना तहसील में होती मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
83 लाख रुपये की जमीन के विवाद में मवाना तहसील परिसर में दो पक्षों में गुत्थम-गुत्था हो गई। एक दूसरे को गिरा-गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। इस घटना के एक हिस्से का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव खरकाली निवासी वीरपाल ने गांव के ही रहने वाले राकेश से फरवरी 2025 में अपने बेटे वेदप्रकाश के नाम खेती की जमीन खरीदी थी। वीरपाल के अनुसार जमीन खरीदने से पहले ही उसने राकेश को पूरे 83 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसमें 40 लाख रुपये खाते में दिए, जबकि दो बार 20-20 लाख रुपये की एनईएफटी कर दी। बाकी तीन लाख रुपये बैनामे पर नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि राकेश ने अपने खाते से सारे पैसे निकाल लिए और जमीन का नोड्यूज आज तक नहीं दिया। संपर्क करने पर राकेश घर से लापता हो जाता है। मंगलवार को राकेश तहसील में आया था, जहां पहले वीरपाल व राकेश में पैसों को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। अन्य लोगों और अधिवक्ताओं ने बीचबचाव कराया। वहीं दोनों पक्ष बिना किसी कार्रवाई के तहसील से चले गए, थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।