फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: kisan Mahapanchayat today in Meerut, farmers adamant on meeting CM for their demands

मेरठ: प्रशासन के मान-मनौव्वल से नहीं बनी किसानों की बात, महापंचायत आज, सीएम से मुलाकात पर अड़े

Sat, 02 Oct 2021 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Oct 2021 12:26 PM IST
सार

मेरठ किसान मजदूर संगठन ने एक सप्ताह से कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दे रखा है। किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Meerut: kisan Mahapanchayat today in Meerut, farmers adamant on meeting CM for their demands
कमिश्नरी पर जमा हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में 20 सूत्री मांगों और सीएम से मुलाकात को लेकर कमिश्नरी पार्क में डेरा जमाए किसानों को मनाने गए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। किसानों ने पुलिस द्वारा दिए गए नोटिसों को लेकर आक्रोश जताया और मंडलायुक्त से वार्ता करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को महापंचायत करने का एलान किया गया। आज सुबह से ही कमिश्नरी पार्क पर किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नरी चौराहा पार्क पर किसान मजदूर संगठन की ओर से आयोजित महापंचायत में लगातार भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली राजघाट तक किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा कर रहे किसान मजदूर संगठन ने एक सप्ताह से कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दे रखा है। किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर:एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, युवती को गोली मारकर किया घायल, फिर खुद गोली मारकर की आत्महत्या  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि इतने समय से किसान आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि अब कमिश्नरी से किसान गेहूं बो कर ही उठेगा अगर सरकार में हिम्मत है तो वह किसानों को कमिश्नर इसे उठाकर दिखाएं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार के सांसद और विधायक किसानों के बीच पहुंचे तो पता लगेगा कि किसानों में कितना दम है। इस दौरान कमिश्नरी चौराहा पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसान नेता सरकार को जमकर कोस रहे हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने की चेतावनी दे चुके हैं।

पुलिस के नोटिस और भाषा से किसानों में आक्रोश
पुलिस ने संगठन मुखिया ठाकुर पूरन सिंह और तीन पदाधिकारियों को धारा 149 का नोटिस भी थमा दिया है। पुलिस का कहना है कि किसान पदयात्रा में अराजकता कर सकते हैं। उधर, दिए गए नोटिस और उसकी भाषा से किसानों में कड़ा आक्रोश है। ठाकुर पूरन सिंह ने इसे किसानों का अपमान बताते हुए विरोध किया। 

शुक्रवार दोपहर तक दर्जनों ट्रैक्टरों के पहुंचने की सूचना पर एडीएम सिटी अजय तिवारी और एसपी सिटी विनीत भटनागर ठाकुर पूरन सिंह से मुलाकात के लिए पहुंचे और उनसे महापंचायत नहीं करने की अपील की थी, लेकिन बात नहीं बनी। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित तिवारी ने बताया कि किसानों का महापंचायत के लिए आना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह 11 बजे महापंचायत होगी।

महापंचायत के लिए प्रशासन का व्यवस्था कराने से इनकार
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों का सहयोग नहीं कर रहा है। शनिवार को होने वाली किसान महापंचायत के लिए एडीएम सिटी अजय तिवारी ने पुलिस व्यवस्था कराने से इंकार कर दिया है। तिवारी ने कहा है कि महापंचायत में आने वाली भीड़ को किसान स्वयं व्यवस्थित करें। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed