{"_id":"5e1235098ebc3e8816339186","slug":"muzaffarnagar-uncontrolled-bus-crushes-student-khatauli-news-mrt4623037171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने छात्रा को कुचला, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने छात्रा को कुचला, लोगों का हंगामा
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर) में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव ढासरी गेट के सामने प्राइवेट बस से उतर कर सड़क पार कर रही छात्रा को रोडवेज की अनुबंधित बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा बस की चपेट में आने से बाल बाल बची। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने बस के परिचालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी प्रकार उसको भीड़ के चंगुल से छुड़वाया। छात्रा की मौत को लेकर गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया और शव को उठाने नहीं दिया। जिसको लेकर लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी 16 वर्षीय सना पुत्री यूनुस कस्बे के गोमती कन्या इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। रविवार को वह अपनी साथी फरहा पुत्री अल्लादीन के साथ ट्यूशन पढ़ने कस्बे में आ रही थी। गांव ढासरी गेट के सामने बस स्टैंड पर प्राइवेट बस से उतरने के बाद दोनों छात्राएं सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मीरापुर की ओर से तेजी से आ रही बिजनौर डिपो की अनुबंधित बस ने सना को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा फराह बाल बाल बची। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने बस के परिचालक को पकड़ कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, एसआई चंद्रसेन सैनी ने परिचालक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आए तथा बस को कब्जे में ले लिया।
छात्रा की मौत को लेकर गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शव को उठने नहीं दिया। शव को उठाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को किसी प्रकार शांत किया। मृतका के पिता यूनुस ने रोडवेज बस चालक के विरुद्ध तहरीर दी। हादसे की सूचना रोडवेज डिपो के आरएम को दी गई। आरएम मुजफ्फरनगर बीपी अग्रवाल भी कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर योगेश शर्मा एवं बस के परिचालक से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विभाग अपने स्तर पर भी घटना की जांच कराएगा, चालक की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।