{"_id":"6a43eb16d2583d85de05b6ab","slug":"muzaffarnagar-two-youths-die-after-consuming-toxic-liquor-court-sentences-the-person-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत, बोतल लाकर देने वाले को कोर्ट ने दी इतने साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत, बोतल लाकर देने वाले को कोर्ट ने दी इतने साल की सजा
Tue, 30 Jun 2026 09:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:43 PM IST
सार
सिसौली में जहरीली शराब पीने से नीरज और ब्रिजेश की मौत हो गई थी। उन्हें सोनू नाम के युवक ने शराब लाकर दी थी। कोर्ट ने सोनू को 10 साल का कारावास, दो लाख जुर्माने की सजा सुनाई। एक आरोपी को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
जहरीली शराब। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ani
विस्तार
अदालत ने सिसौली में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत के मामले में सोनू को आपराधिक मानव वध का दोषी मानते हुए 10 साल का कारावास और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी विष्णु चंद वैश्य ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी वादी नितिन कुमार ने 6 अगस्त 2019 को सोनू कुमार और खरड़ थाना फुगाना निवासी हरेंद्र कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में आरोप तय होने के बाद मुकदमे का सत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी ने बताया था कि तीन अगस्त 2019 को उसके भाई नीरज, नरेंद्र और ब्रिजेश कस्बा सिसौली में यशपाल के यहां मजूदरी करने गए थे। मजदूरी के बाद तीनों ने वहां शराब पी ली। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान नीरज और ब्रिजेश की मौत हो गई।
बताया था कि दोषी सोनू ने तीनों को जहरीली शराब लाकर पीने के लिए दी थी। अदालत ने दोषी के अपराध को हत्या की कोटि में नहीं आने वाले आपराधिक मानव वध का दोषी पाते हुए दोषी करार दिया।
दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पीठासीन अधिकारी ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में कुल दो लाख का अर्थदंड एवं 10 साल की सजा मुकर्रर की। एक आरोपी हरेंद्र को संदेह का लाभ देते दोषमुक्त कर दिया। अर्थदंड की 50 प्रतिशत धनराशि मृतकों की पत्नियों/आश्रितों को दिए जाने के आदेश पारित किए।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: तीन साल का लिव इन रिलेशन, दो साल का बेटा, अब युवक पर धर्म बदलने का दबाव बना रही महिला
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: तीन साल का लिव इन रिलेशन, दो साल का बेटा, अब युवक पर धर्म बदलने का दबाव बना रही महिला