{"_id":"6a43e908612187d25e02a182","slug":"muzaffarnagar-after-a-three-year-live-in-relationship-and-a-two-year-old-son-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तीन साल का लिव इन रिलेशन, दो साल का बेटा, अब युवक पर धर्म बदलने का दबाव बना रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तीन साल का लिव इन रिलेशन, दो साल का बेटा, अब युवक पर धर्म बदलने का दबाव बना रही महिला
Tue, 30 Jun 2026 09:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:34 PM IST
सार
खतौली निवासी पांच साल की बेटी की मां का एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन हो गया। शादी के लिए कहने पर महिला अपनी मां के घर चली गई। पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाया, जिसके बाद युवक अपने दो साल के बेटे को लेकर चला गया।
विज्ञापन
लिव-इन रिलेशन में विवाद। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन साल से लिव इन में रह रहे युवक ने महिला समेत कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। युवक, महिला से पैदा हुए अपने दो वर्षीय बालक को अपने साथ लेकर चला गया है।
विज्ञापन
जनपद शामली के कैराना तहसील के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की महिला से उसे प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे। इस दौरान एक पुत्र का जन्म हुआ। उसकी आयु दो वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की पूर्व में संपन्न शादी से एक पुत्री पांच वर्ष की है। जब उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह अपने गांव आकर अपनी मां के साथ रहने लगी। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि उसके पुत्र को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पर वह महिला के गांव पहुंचा तथा अपने पुत्र को साथ ले जाने का अनुरोध किया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को साथ भेजने से मना कर दिया। इसके बाद युवक किसी तरह अपने पुत्र को साथ लेकर वहां से निकल गया।
ये बोलीं सीओ
युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद महिला और युवक को बुलाया गया था। दोनों की आपस में बात कराई गई। युवक अपने पुत्र को लेकर चला गया तथा महिला अपनी पुत्री को लेकर चली गई। धर्म परिवर्तन कराने वाली बात सामने नहीं आई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है।
- सीओ रुपाली रॉय चौधरी
ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: 'आई एम ऑन अ मिशन', आयुष से बरामद डायरी में लिखा, साथ में मिला चाकू और एक मौलाना की तस्वीर
युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद महिला और युवक को बुलाया गया था। दोनों की आपस में बात कराई गई। युवक अपने पुत्र को लेकर चला गया तथा महिला अपनी पुत्री को लेकर चली गई। धर्म परिवर्तन कराने वाली बात सामने नहीं आई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है।
- सीओ रुपाली रॉय चौधरी
ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: 'आई एम ऑन अ मिशन', आयुष से बरामद डायरी में लिखा, साथ में मिला चाकू और एक मौलाना की तस्वीर