{"_id":"69e0fe3c6d4bd0e9170eb1d3","slug":"muzaffarnagar-two-teenagers-committed-suicide-by-hanging-themselves-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: फंदे पर लटककर दो किशोरों ने दे दी जान, एक ने तो 11 में फेल होने पर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: फंदे पर लटककर दो किशोरों ने दे दी जान, एक ने तो 11 में फेल होने पर की खुदकुशी
Thu, 16 Apr 2026 08:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:51 PM IST
सार
साकेत कॉलोनी निवासी शिक्षिका के 17 साल के बेटे ने परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था। वहीं बुढ़ाना के एक गांव में भी किशोर ने किसी बात पर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइन थाना की साकेत कॉलोनी में कक्षा 11 के 17 वर्षीय छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में घर में कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी पाकर रिश्तेदार व आसपास रहने वाले लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि किशोर कूकड़ा में एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था। हाल ही में उसका रिजल्ट आया था। परीक्षा में वह फेल हो गया था। उसकी मां नगर में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। चाचा अमेरिका में रहते हैं। बाबा एक रिश्तेदारी में शादी में दिल्ली गए थे। इस वजह से घर पर छात्र अकेला था। फोन कॉल रिसीव न करने पर उसके दोस्त उससे मिलने गए, तब घटना का पता चला।
उसका बड़ा भाई देहरादून में पढ़ता है। छात्र की मौत से परिजनों में शोक है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गणमान्य लोगों के कहने पर पंचनामा भरने करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फंदे पर लटका मिला किशोर
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का रहने वाले किशोर का शव बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में लटका मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय पहुंचे। निजी चिकित्सालय में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना से परिवार शोक में डूब गया।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का रहने वाले किशोर का शव बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में लटका मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय पहुंचे। निजी चिकित्सालय में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना से परिवार शोक में डूब गया।