दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहलना के पास अनियंत्रित ट्रक ने भैंसाली डिपो की अनुबंधित सीएनजी बस में टक्कर मार दी। हाईवे से गुजर रही एक कार भी बस से टकरा गई। बस यात्रियों समेत 21 लोग घायल हुए हैं। बस की सीएनजी किट लीक हो जाने के कारण हाईवे पर वाहनों को रुकवाया गया। सिलिंडर अलग किया। देर रात तक हाईवे जाम रहा।
2 of 6
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भैंसाली डिपो की बस बृहस्पतिवार रात नौ बजे मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए चली थी। बस में 15 यात्री सवार थे। वहलना कट पर मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ट्रक चालक फरार हो गया।
3 of 6
क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहन निकाले। देर रात तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
4 of 6
दुर्घटना में चकनाचूर हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
सीएनजी किट लीक होने से थम गए पहिए
हादसे के बाद बस की सीएनजी किट के सिलिंडर लीक होने लगे। जिस कारण पुलिस ने दोनों ओर के वाहन रुकवा दिए। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
5 of 6
दुर्घटनाग्रस्त कार और बस।
- फोटो : अमर उजाला
क्रेन से बस को हटाया गया और सिलिंडर अलग किए गए। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।