{"_id":"64aed1651ea951a3a30b17e3","slug":"muzaffarnagar-threat-from-rising-solani-20-villages-cut-off-traffic-uttarakhand-closed-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: उफनती सोलानी से खतरा, पुरकाजी-लक्सर मार्ग टूटा, 20 गांव का संपर्क कटा; उत्तराखंड का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: उफनती सोलानी से खतरा, पुरकाजी-लक्सर मार्ग टूटा, 20 गांव का संपर्क कटा; उत्तराखंड का आवागमन बंद
Wed, 12 Jul 2023 11:41 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:41 PM IST
सार
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। मुजफ्फरनगर में उफनती सोलानी नदी खतरा बनने लगी है। पुरकाजी लक्सर मार्ग टूटने से 20 गांव से संपर्क कट चुका है। वहीं उत्तराखंड के लिए भी आवागमन बंद हो गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Flood
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण मुजफ्फरनगर जनपद में उफनती सोलानी नदी खतरा बनने लगी है। पानी के तेज बहाव के कारण गांव झबरपुर के पास पुरकाजी-लक्सर मार्ग पांच फीट तक टूट गया। इससे खादर क्षेत्र के बीस गांवों का संपर्क पुरकाजी से कट गया है। इस मार्ग से उत्तराखंड़ का आवागमन भी बंद हो गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सोलानी का पानी खादर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात पानी लक्सर मार्ग तक पहुंच गया। करीब पांच फीट तक मार्ग टूट गया। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसडीएम सदर परमानंद झा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: CM योगी 14 जुलाई को आएंगे सहारनपुर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, कांवड़ यात्रा का लेंगे जायजा
विज्ञापन
गांव भैंसीवाला, बढ़ीवाला और शेरपुर क्षेत्र में अधिक पानी है। मार्ग टूट जाने से यहां से उत्तराखंड़ में आवागमन बंद हो गया है। पुरकाजी से खादर क्षेत्र के करीब 20 गांव का यही मुख्य रास्ता है। गुरुवार को प्रशासन की टीम दौरा करेगी। डीएम ने बताया कि प्रशासन ने बचाव के पूरे इंतजाम किए हैं।