{"_id":"658d7cf9d3b1ee9167012080","slug":"muzaffarnagar-student-akash-started-walking-journey-to-ayodhya-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अयोध्या के लिए छात्र आकाश ने शुरू की पैदल यात्रा,ग्रामीणों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अयोध्या के लिए छात्र आकाश ने शुरू की पैदल यात्रा,ग्रामीणों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन
Thu, 28 Dec 2023 07:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी छात्र आकाश अयोध्या जाने के लिए निकला है।पैदल यात्रा से पहले आकाश का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
Ram Mandir
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल में रामलाला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पिलखनी गांव का छात्र आकाश पैदल अयोध्या के लिए निकला है। गांव के अलावा प्रमुख गांवों में लोगों ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
अयोध्या में जिस दिन भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भूमि पूजन हुआ। उसी दिन पिलखनी के किसान रमेश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आकाश प्रताप सिंह ने भव्य प्राण प्रतिष्ठा शामिल होने के लिए पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया। उनकी अनन्य राम भक्ति अभिभूत करने वाली है।
विज्ञापन
गुरुवार को उन्होंने यात्रा शुरू कर दी। गांव में माता मंजू देवी, बहन आंचल, भाई शिवम, प्रधान विनोद पुंडीर और मंदिर पुजारी काशीराम आदि ने तिलक का मंगल यात्रा के लिए रवाना किया। बिरालसी महाराणा प्रताप चौक पर धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के कार्यकर्ता अंकुर राणा, मास्टर रामपाल सिंह ऋतिक राणा, सौरभ राणा बलवाखेड़ी, सोहनवीर सिंह दूधली, मनोज छिमाऊ, सुखवीर गोस्वामी आदि मौजूद रहें।
चरथावल बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिन शर्मा, अनुज त्यागी, प्रदीप आदि ने तिलक लगाया और माला पहनाई। बकौल आकाश, उन्होंने धीरज सिंह पुंडीर की प्रतिमा लगाने की शासन से अनुमति की मन्नत लेकर यात्रा शुरू की है। 16 जनवरी को पहुंचने का लक्ष्य है।
प्रमुख मार्ग पर पहला पड़ाव जिला कार्यालय विहिप मुजफ्फरनगर, दूसरा पड़ाव गांव कवाल, तीसरा पड़ाव बिजनौर आदि जिलों में रहेगा। फिलहाल उनकी उम्र 16 साल है और सीसीआर डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में बीएससी (कृषि) से प्रथम वर्ष के विद्यार्थी है। इससे पूर्व पिछले सावन में वह पहली बार पैदल हरिद्वार से कांवड़ लेकर पुरा महादेव मंदिर गए थे।