फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar SSP Vineet Jaiswal has suspended three policemen including the inspector

UP: एक्शन मूड में SSP, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

Tue, 10 Jan 2023 08:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 08:23 PM IST
सार

Meerut News : SSP ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इनके अलावा कोतवाल को लाइन हाजिर किया है। जानिए आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar SSP Vineet Jaiswal has suspended three policemen including the inspector
निलंबित, सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली क्षेत्र में सट्टे का संचालन किया जा रहा था। एसएसपी विनीत जायसवाल ने जांच कराई तो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली। सट़्टे को संरक्षण देने के आरोप में शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र को लाइन हाजिर किया गया, जबकि वहलना चौकी प्रभारी कौशल गुप्ता और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर थाना सिखेड़ा और भौराकंला प्रभारियों को भी लाइन हाजिर किया हैं।

विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सद्व्यवहार, अवैध धंधों की रोकथाम, फरियादी की समस्या के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए हैं। तीन थाना क्षेत्रों में आदेश का पालन न होने पर एसएसपी ने कार्रवाई की हैं। कुछ दिन पहले शहर कोतवाली की वहलना पुलिस चौकी के गांव सूजडू में शहजाद द्वारा सट्टे का धंधा करने की शिकायत मिली थी। 
विज्ञापन


एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने जांच की तो वहलना चौकी प्रभारी कौशल गुप्ता, दीवान जितेंद्र त्यागी व सिपाही हिमांशु का आरोपी को संरक्षण मिलना पाया गया। एएसपी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने तीनों का निलंबित कर दिया। साथ ही शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र की भूमिका भी संदिग्ध मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने

इसके अलावा थाना सिखेड़ा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को शराब ठेके के सेल्समैन के साथ दरोगा अशोक भारद्वाज द्वारा अभद्रता और मारपीट के मामले में नैतिक तौर पर जिम्मेदार मानते हुए लाइन हाजिर किया है। सेल्समैन से मारपीट की वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी ने दरोगा अशोक भारद्वाज को मंगलवार रात ही निलंबित कर दिया था। बताया गया कि भौराकलां थाना प्रभारी नवीन भाटी की लापरवाही और शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया।

इन्हें बनाया थाना प्रभारी
नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह को शहर कोतवाली प्रभारी, मंसूरपुर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को नई मंडी कोतवाली प्रभारी, अपराध शाखा से धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी थाना सिखेड़ा, पुलिस लाइन से रोजंत त्यागी को प्रभारी थाना मंसूरपुर, स्वाट सेल से सुनील शर्मा को प्रभारी थाना रामराज और रामराज से थाना प्रभारी अक्षय शर्मा को थाना भौराकलां का प्रभारी बनाया है।

छह माह की सबसे बड़ी कार्रवाई
एसएसपी विनीत जायसवाल के छह माह के कार्यकाल की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। एक सप्ताह पहले ही मीरापुर थाने की बीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को एक ट्रक रोकने पर निलंबित किया था। अब से पहले एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी

किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध धंधा होता है तो उसके लिए प्रभारी को भी नैतिक तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा। लापरवाही और फरियादियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - विनीत जायसवाल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed