{"_id":"633ade95cbe5ab68112fb757","slug":"muzaffarnagar-sports-news-international-rowing-player-punit-kumar-has-won-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नेशनल में मुजफ्फरनगर का जलवा कायम, रोइंग खिलाड़ी पुनीत ने जीता स्वर्ण पदक, गांव में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नेशनल में मुजफ्फरनगर का जलवा कायम, रोइंग खिलाड़ी पुनीत ने जीता स्वर्ण पदक, गांव में खुशी का माहौल
Mon, 03 Oct 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:37 PM IST
सार
रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शाहपुर के गांव काकड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने 36वें नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी टीम, गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
किसान जितेंद्र कुमार बालियान के पुत्र पुनीत कुमार रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी हैं। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से खेलते हुए 2000 मीटर दूरी की रेस मात्र पांच मिनट 47 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ
विज्ञापन
बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उसका यह आठवां गोल्ड मेडल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार पदक जीते हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया हैं। उनका चयन 27 नवंबर से थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। वह 10 अक्तूबर से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाले इंडिया कैंप में प्रतिभाग करेंगे। इससे क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज