फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

Mon, 03 Oct 2022 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Oct 2022 10:57 AM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुई दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक का कटा सिर सात दिन बाद एक गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कटा सिर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Deepak Tyagi Murder Case Severed Head Recovered by Meerut Police After Six Days News in Hindi
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी में युवक दीपक की हत्या के छह दिन बाद पुलिस को आखिरकार कटा सिर मिल गया। एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम को इस मामले में सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों को कटा सिर एक गड्ढे से प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। सिर मिलने की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में सिर बरादम कराने वाले आरोपी फहमीद नट को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की पूछताछ में अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात आरोपी ने कबूल की है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  


बता दें कि रविवार को छठे दिन भी दीपक का कटा सिर नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। वहीं पुलिस को न तो सिर मिला था और न ही पुलिस वारदात का खुलासा कर पा रही थी। सोमवार को पुलिस ने कटा सिर बरामद करने के साथ ही इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है। 

Deepak Tyagi Murder Case Severed Head Recovered by Meerut Police After Six Days News in Hindi
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला

जल, जंगल, जमीन हर जगह ढूंढा सिर, पर नहीं मिली कामयाबी

मेरठ के परीक्षितगढ़ में दीपक की हत्या के बाद हत्यारोपी उसका सिर काट कर ले गए थे। सिर को बरामद करने के लिए सात दिन से पुलिस टीमें लगी थीं। पीएसी, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूरी तक जंगल व नालों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने गांव के तालाब और खेत से लेकर अन्य स्थलों पर लगातार घंटों तक सर्च अभियान चलाया गया, मगर कुछ हाथ नहीं आया।

Deepak Tyagi Murder Case Severed Head Recovered by Meerut Police After Six Days News in Hindi
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला
खुलासे को लेकर बढ़ता जा रहा था आक्रोश

इस मामले में त्यागी समाज, भाकियू, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के नेताओं ने जल्द खुलासा न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली थी। वहीं, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी पीड़ित परिवार को जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई कराने का दिलासा दिया था। वहीं वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य व जम्मू एंड कश्मीर प्रभारी आमरण अनशन पर बैठ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Tyagi Murder Case Severed Head Recovered by Meerut Police After Six Days News in Hindi
दीपक के घर पहुंचे मांगेराम त्यागी - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने पुलिस को सौंपी थीं चूड़ियां

रविवार को ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे की मांग करते हुए जाम लगा दिया था। जाम में पीड़ित पिता ने सिर बरामद करने पर पुलिस को  50 हजार रुपये देने की घोषणा व एक महिला ने जाम में घटना का खुलासा नहीं होने पर पुलिस प्रशासन को चूड़ियां दी थीं, जिससे पुलिस-प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद पुलिस ने एक ही रात में घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर गड्ढे के अंदर प्लास्टिक के कट्टे से दीपक का सिर ढूंढ लिया। मृतक के भाई ने सिर की शिनाख्त दीपक के रूप में की। हालांकि परिजनों व ग्रामीणों को एक रात में सिर बरामद होने की बात हजम नहीं हो रही है। दीपक का सिर मिलने के बाद मृतक के आवास पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।
 

विज्ञापन
Deepak Tyagi Murder Case Severed Head Recovered by Meerut Police After Six Days News in Hindi
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
विवाहित बेटी से थे दीपक के अवैध संबंध

पुलिस ने सिर बरामद कराने वाले आरोपी फहमीद नट को गिरफ्तार किया है। बताया कि यह नट जाति का है जो खजूरी गांव के ही बाहर झोपड़ी डालकर रहता है और भीख मांगकर गुजारा करता है। उसने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मृतक उसकी विवाहित बेटी को अक्सर परेशान करता था। वह उसे कई बार चेतावनी दे चुका था कि बेटी से दूर रहे लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने दीपक की हत्या की योजना बना डाली। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed