{"_id":"6ae78e74959af1bdb500b66e","slug":"farmers-should-earn-profits-by-practicing-agriculture-using-modern-technology-tomar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-184453-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीकी से खेती कर मुनाफा कमाएं किसान : तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीकी से खेती कर मुनाफा कमाएं किसान : तोमर
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर :
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि किसानों को मुनाफा कमाने के लिए खेती के नए तौर-तरीके अपनाने होंगे। मौसम परिवर्तन से लेकर बाजार पर निगाह रखनी होगी। कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग करने के बजाय प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा।
जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में तीन दिवसीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए एक नहीं सैकड़ों योजनाएं चलाई हैं।
बीज से लेकर भाव और भुगतान तक किसानों के हित में कदम उठाए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए इस तरह के मेले लगे चाहिए। किसानों का ज्ञान बढ़ता है और नई तकनीकी की किसानों को जानकारी होती है। नए-नए किस तरह के उपकरण आए हैं, उनका ज्ञान होता है।
विज्ञापन
एथेनॉल को लेकर कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वह गलत है। गन्ने से एथेनॉल बनने की प्रक्रिया पर से रोक हटनी चाहिए।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि किसानों को नई तकनीकी की जानकारी के लिए इस तरह के मेले लगाए जाने आवश्यक हैं। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्षता धर्मवीर बालियान, संयोजक भरत बालियान, गौरव स्वरूप, सतेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार मलिक, यशपाल बालियान मौजूद रहे। संचालन जयवीर सिंह ने किया।
-- -- -- --
कुश्ती और रागिनी का आयोजन हुआ
कृषि मेले में कुश्ती और रागिनी का आयोजन किया गया। हरियाणवी गायक रामकेश जीवनपुरिया ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा अतिथियाें और ग्रामीणों ने विभिन्न स्टॉल पर घूमकर उपयोगी जानकारियां हासिल की।