Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   720 intoxicating capsules seized; one smuggler arrested, search underway for another

Muzaffarnagar News: 720 नशीले कैप्सूल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Mon, 02 Nov 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
720 intoxicating capsules seized; one smuggler arrested, search underway for another
नसीरपुर रोड पर बरामद दवाईयों की जांच करते सीओ नई मंडी राज कुमार साव एवं अन्य : स्रोत पुलिस
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने जांच के दौरान 720 स्पासमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी वांछित है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसआई अनुभव चौधरी पुलिस टीम के साथ नसीरपुर की नई पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस ने मेरठ-हरिद्वार हाईवे पर धर्मकांटे के पास से कासिफ नामक व्यक्ति को पकड़ा। कासिफ के पास से काले रंग के बैग में रखे तीन डिब्बों में 720 नशीले कैप्सूल मिले।
विज्ञापन

पूछताछ में अंबा विहार निवासी कासिफ ने बताया कि वह इन कैप्सूलों को पैसे कमाने के लालच में आसपास के क्षेत्र में बेचने जा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसने ये कैप्सूल सचिन गुप्ता से खरीदे थे। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु विमल को मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में कैप्सूलों की गिनती की गई और कुल 277.2 ग्राम वजन के कैप्सूल बरामद हुए। कासिफ को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद किए गए स्पासमोविल-प्लस कैप्सूल के डिब्बों पर एसिटामिनोफिन, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड सॉल्ट लिखा था। प्रत्येक कैप्सूल का कुल वजन 385 मिलीग्राम है। कुल 720 कैप्सूल बरामद हुए, जिनका कुल वजन 277.2 ग्राम था। इन दवाओं को केवल पंजीकृत डॉक्टर के पर्चे पर ही पंजीकृत मेडिकल स्टोर से बेचा जा सकता है।
सीओ नई मंडी ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस अब वांछित आरोपी सचिन गुप्ता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed