मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पीड़ित छात्र को गोद ले शारदेन स्कूल, पढ़िए क्या है पूरा मामला
Muzaffarnagar slap case : मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शारदेन स्कूल ही पीड़ित छात्र को गोद ले ले। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर थप्पड़ कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिए कि मामले को सहानुभूतिपूर्वक देखते हुए शारदेन स्कूल ही पीड़ित छात्र को उसकी पढ़ाई के लिए गोद ले ले। अब मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में एक अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए जाने के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती भी कोर्ट में पहुंचे।
बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कहा कि पीड़ित छात्र को गोद लेने के लिए एनजीओ की व्यवस्था तो नहीं हो पाई है। ऐसे में सहानुभूतिपूर्वक रूप से पीड़ित छात्र को शारदेन स्कूल ही गोद ले ले, ताकि वह विद्यालय में निशुल्क पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों में आरटीई के तहत और उसकी गाइडलाइन का पालन भी किया जाए।
बीएसए शुभम शुक्ला ने कहा कि पीड़ित छात्र मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में कक्षा तीन में अध्ययनरत है। फिलहाल छात्र की तिमाही फीस जमा करा दी गई है। इसके अलावा उसका कोर्स और ड्रेस के साथ ही परिवहन खर्च की भी व्यवस्था करा दी गई है। कोर्ट के दिशा निर्देशों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र को गोद लेने के लिए कोई भी एनजीओ नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें: गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो
यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज हो गई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो