फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP police constable has altercation with Uttarakhand police and car challan issued, video viral with woman

नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो

Fri, 10 May 2024 11:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 May 2024 11:54 AM IST
सार

Bijnor News : नशे में धुत यूपी पुलिस का सिपाही चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ गया। इस दौरान उसने जमकर हंगामा किया। वह ड्यूटी से गैर हाजिर होकर किसी महिला के साथ कोटद्वार घूमने गया था। अब इस मामले में बड़ा एक्शन भी हो गया है।

विज्ञापन
UP police constable has altercation with Uttarakhand police and car challan issued, video viral with woman
उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस के साथ नोकझोंक करना बिजनौर में तैनात एक सिपाही को भारी पड़ गया। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस चालान काटना चाहती थी, इसके विरोध में दोनों के बीच विवाद हुआ। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी बिजनौर ने हल्दौर थाने में तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया कि उक्त सिपाही ड्यूटी से गैर हाजिर होकर महिला के संग कोटद्वार घूमने के लिए गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

थाना हल्दौर पर तैनात सिपाही विजय तोमर की पुलिस लाइन बिजनौर में रात्रि क्यूआरटी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सिपाही ड्यूटी से गैर हाजिर हो गया। उधर, एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कोटद्वार पुलिस और उक्त सिपाही के बीच वाद विवाद हो रहा है। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी।

बताया गया कि शराब के नशे में धुत सिपाही के संग में एक महिला भी थी। कोटद्वार में उक्त सिपाही द्वारा हंगामा करने पर वहां के पुलिस ने कार का चालान काटना चाहा। वहीं, सिपाही की कार में सवार महिला ने कपड़े फाड़ने की धमकी भी दी थी। हालांकि, बाद में कोटद्वार पुलिस ने सिपाही की कार को सीज कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल

विज्ञापन

वहीं, वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जिसके आधार पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिपाही विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।
 

यह भी पढ़ें: UP: रालोद ने राजस्थान में कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, मलूक नागर को बनाया प्रदेश प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed