{"_id":"6416bcf4a55c5a92870ea73b","slug":"muzaffarnagar-seven-year-old-girl-burnt-alive-along-with-a-goat-after-house-caught-fire-from-a-candle-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मोमबत्ती से मकान में लगी आग, जिंदा जली सात साल की बच्ची व बकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मोमबत्ती से मकान में लगी आग, जिंदा जली सात साल की बच्ची व बकरी
Sun, 19 Mar 2023 01:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:18 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक सात साल बच्ची की मौत हो गई। यहां भोपा थानाक्षेत्र के मकान में मोमबत्ती के कारण आग लग गई। इसमें मासूम और एक बकरी जिंदा जलकर मौत के मुहं में समा गईं। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना की सीकरी गांव पंचायत के मजरा गांव योगेन्द्र नगर में शनिवार की देर रात मोमबत्ती से मकान में आग लग गई। सोते समय सात साल की बच्ची व एक बकरी की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बालिका की मां भी बेटी को बचाने के प्रयास में झुलस गई।
विज्ञापन
आग में जली मृतक विद्या व उसकी बहन शिल्पा को लेकर उसकी मां कुशबा पति जुमेश से तलाक होने के बाद अपने मायके योगेंद्र नगर में रहती हैं। कुशबा का बेटा अपने पिता के साथ रहता है। योगेंद्र नगर में कुशबा ने अपना कच्चा मकान बनाया है। छत भी घास फूंस की थी। शनिवार देर रात शिल्पा अपनी नानी बबली के यहां सो रही थी जबकि विद्या अपनी मां कुशबा के साथ घर में सो रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में ‘कृषक संगम' का आज तीसरा दिन, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किए प्राचीन स्थलों के दर्शन
विज्ञापन
रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई थी। मां बेटी मोमबत्ती बुझाना भूल गई और रात में मोमबत्ती से घर में आग गई। तब कुशबा भी बेटी को बचाने के प्रयास में झुलस गई। वहीं विद्या व घर में बंधी बकरी की जलकर मौत हो गई।
शोर सुनकर व आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहुंच कर किसी तरह आग को बुझाया। सूचना पाकर पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मोमबत्ती से घर में आग लगी थी। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।