{"_id":"6a9065f7795e7fa7b405b43f","slug":"muzaffarnagar-school-manager-arrested-for-distributing-packets-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म: पावर बढ़ाने की 'पुड़िया' बांटने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, किशोरी को ऐसे बनाया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म: पावर बढ़ाने की 'पुड़िया' बांटने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, किशोरी को ऐसे बनाया था शिकार
Thu, 27 Aug 2026 10:00 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:00 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में डॉ. आदिल, कंपाउंडर नाजिम, चौकीदार नदीम, कामरान और डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को साजिश में शामिल रहने का आरोपी माना है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ संपत्ति जब्तीकरण की भी कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी लंबे समय से सेक्सोलॉजिस्ट बनकर मरीजों को पावर की पुड़िया बांटने का काम कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी का 10 दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। पीड़िता घर पहुंची तो पुलिस और परिजनों को बताया कि सम्राट इंटर कॉलेज में रखकर उसके साथ वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने आरोपी मिमलाना रोड पर एल्फा के नाम से क्लीनिक चलाने वाले डॉ. आदिल व उसके कंपाउंडर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक की भूमिका की जांच शुरू की थी तो प्रथम दृष्टया प्रबंधक साजिश का आरोपी पाया गया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को प्रकरण की पूरी जानकारी थी। उसने न तो घटना से पहले और न ही बाद में पुलिस को जानकारी दी, इसी के चलते उसे गिरफ्तार किया।

यह था मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी का 17 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। घर लौटने के बाद पीड़िता ने कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने डॉ. आदिल व उसके कंपाउंडर नाजिम व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। डॉक्टर का क्लीनिक सील कर उसके प्रैक्टिस करने के लाइसेंस को निरस्त करा दिया था। पीड़िता उपचार के लिए क्लीनिक पर गई थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसका नंबर लेकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी थी।

किस दिन क्या हुआ
- 17 अगस्त : किशोरी का अपहरण हुआ।
- 18 अगस्त : प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज हुई।
- 21 अगस्त : किशोरी पुलिस को मिल गई।
- 22 अगस्त : मुठभेड़ में नाजिम व डॉ. आदिल गिरफ्तार।
- 23 अगस्त : पंचायत हुई। आरोपी का क्लीनिक सील। लाइसेंस रदद।
- 25 अगस्त : क्लीनिक से सामान निकालने कामरान पकड़ा गया।
- 25 अगस्त : सम्राट इंटर कॉलेज का चौकीदार नदीम गिरफ्तार।
- 27 अगस्त : प्रबंधक डॉक्टर सम्राट उर्फ इरशाद अली खान को पकड़ा।

अब तक इन्हें किया गिरफ्तार
1- पीर वाली गली मिमलाना रोड़ निवासी डॉक्टर आदिल पर दुष्कर्म का आरोप।
2- मिमलाना रोड निवासी कंपाउंडर नाजिम पर दुष्कर्म का आरोप।
3- चौकीदार नदीम पर छुट्टी के दिन कॉलेज का गेट खोलने का आरोप।
4- कामरान पर एल्फा क्लीनिक का फ्लेक्सी फाड़ने का आरोप।
5- लद्धावाला निवासी डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान पर साजिश का आरोप।

मेडिकल स्टोर चलाते-चलाते बांटने लगा पावर की पुड़िया
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। असल में आरोपी सम्राट पहले मेडिकल स्टोर संचालित करता था लेकिन इसके बाद वह पावर की पुडि़या बांटने लगे। खुद को सेक्सोलॉजिस्ट बताते हुए प्रचार किया। उसके क्लीनिक पर लोग पहुंचने लगे। सिर्फ पश्चिम यूपी ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड से भी लोग उसके क्लीनिक पर आते रहे हैं। पावर की पुड़िया से संपत्ति इकट्ठी की और स्कूल की स्थापना कर संचालन शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अब जांच शुरू कर दी है।

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि कार्यालय में क्लीनिक का कोई पंजीकरण नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल ने बताया कि पांच दिन पहले बीएएमएस चिकित्सक डॉ. मो. आदिल के मिमलाना रोड स्थित अल्फा क्लिनिक का पंजीकरण आपराधिक कार्य में संलिप्त होने के कारण निलंबित कर शासन को निरस्तीकरण की संस्तुति की गई थी। सम्राट के नाम से कोई पंजीकरण नहीं है, इसके बावजूद जांच कराई जाएगी।
ये बोले अधिकारी
पुलिस जांच चल रही है। मामले की जांच के दौरान कॉलेज का नाम आया था। तथ्यों की पुष्टि और आरोप सिद्ध होने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-हरिकेश यादव, डीआईओएस
ये भी देखें...
यूपी: जयंत चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- राजनीति में एबीसीडी से आगे भी बहुत कुछ, हम उनको सिखाएंगे