फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's four youths die in road accident in Meerut

मेरठ-हापुड़ रोड पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बुढ़ाना के चार की मौत

Wed, 19 Jun 2019 12:33 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 19 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's four youths die in road accident in Meerut
हादसे में चार युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास सोमवार देर रात ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्राली पर सो रहे चार मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। चालक ने मेरठ में रह रहे अपने रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया और युवकों को ईंटों के नीचे से निकाला। सभी को वे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला स्थित पारस ब्रिक फिल्ड से चालक फुरकान पुत्र गफ्फार अपने ट्रैक्टर-ट्राली में सोमवार रात करीब आठ बजे हापुड़ के लिए छह हजार ईंटें भरकर चला था। उसके साथ मजदूर कामिल (35) पुत्र अब्दुल रहमान, नाजिम (22) पुत्र रहीस, कामिल (24) पुत्र नजर मोहम्मद और रिजवान (20) पुत्र अख्तर निवासी जौला भी थे। चारों युवक ट्राली पर तिरपाल बिछाकर सो रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 1:30 बजे चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मेरठ-हापुड़ मार्ग पर हाजीपुर गांव के सामने पहुंचा। यहां एनएच 235 का निर्माण चल रहा है। चालक फुरकान ने छह फीट ऊंचे निर्माणाधीन हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे ट्राली पर सो रहे चाराें युवक ईंटों के नीचे दब गए। वहीं फुरकान भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आनन फानन में नौचंदी थाना क्षेत्र में रह रहे अपने रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर बुलाया। सभी ने ईंटें हटाकर युवकों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मंगलवार तड़के चारों मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। युवकों की मौत से परिजनों को रो रोकर बुराहाल था।

ओवरलोड वाहनों पर नहीं कसी जा रही नकेल
बागपत, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों से हापुड़ व मेरठ शहर में ईंटें सप्लाई की जाती हैं। ट्रैक्टर के पीछे बड़ा ट्राला लगाकर ये लोग छह से आठ हजार तक ईंटें भर लेते हैं। ये वाहन ज्यादातर रात में ही चलते हैं। इनसे अक्सर हादसा होने के डर बना रहता है। पुलिस और आरटीओ की मिलीभगत के कारण ये धड़ल्ले से चल रहे हैं।

परिवार में नहीं है कोई और कमाने वाला
मृतक कामिल शादीशुदा है। उसकी पांच बेटी हैं और वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। कमाई का साधन न होने के कारण रात में भी मजदूरी करता था। वहीं नाजिम को केवल एक बेटी है वह भी पत्नी व बेटी के साथ परिवार से अलग रहता है। कामिल की अभी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। पत्नी गर्भवती है। रिजवान अभी अविवाहित है और मजदूरी कर परिवार चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाता था।

ओवरलोड था वाहन
ट्रैक्टर-ट्राली में लोड ज्यादा था। हाईवे की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह उस पर नहीं चढ़ सका। इसलिए हादसा हुआ है। हादसे का शिकार हुए चारों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  -मनीष बिष्ट, इंस्पेक्टर खरखौदा
 
चार श्रमिकों की मौत से जौला में कोहराम मचा
बुढ़ाना के गांव जौला के चार मजदूरों की सोमवार देर रात मेरठ-हापुड़ मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। चारों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मंगलवार शाम उनके शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।  हादसे में जान गंवाने वाले जौला निवासी कामिल पुत्र नजर मोहम्मद की शादी करीब एक साल पहले मेरठ के ही गांव हर्रा खिंवाई निवासी आयशा से हुई थी। शौहर के इंतकाल की सूचना मिलते ही आयशा होश-हवास खो बैठी।


परिजनों ने बमुश्किल उसे संभाला। कामिल की पत्नी दिव्यांग है। उसके परिवार में पांच लड़कियां ही हैं, जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी अब दिव्यांग रुखसाना के कंधों पर आ गई है। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद नाजिम का शव उसके घर पहुंचा तो उसकी पत्नी शहजादी बेहोश होकर गिर पड़ी। नाजिम का निकाह करीब दो साल पहले ही हुआ था। परिवार की महिलाओं ने बमुश्किल शहजादी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed