फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Roof of a house collapsed in rain, mother and daughter died, father injured

Muzaffarnagar: कहर बनकर टूटी बारिश, मकान की छत गिरने से मां-बेटी और गड्ढ़े में डूबने से मासूम की मौत

Sun, 09 Jul 2023 10:02 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 10:02 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया व मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Roof of a house collapsed in rain, mother and daughter died, father injured
Muzaffarngar News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह लगभग साढ़े तीन नगर कोतवाली के न्याजूपुरा में एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से कविता ( 26) और उसकी छह साल की बेटी मानसी की मौत हो गई। मकान मालिक अक्षय कुमार घायल हो गया ।
विज्ञापन


एसडीएम सदर परमानंद झा , सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायल अक्षय को भी उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने मृतकों के परिवार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। हादसे में मां-बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक है।

पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से मासूम की मौत
सलेमपुर गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढ़े में डूब जाने से आठ साल के गुरमीत की मौत हो गई। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह जलभराव से कांवड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन में अब तक करीब 250 मिमी बरसात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed