फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rohini Ghavri did not reach Chandrashekhar's rally..., Nagina MP said this on Dhirendra Shastri

Muzaffarnagar: चंद्रशेखर की रैली में नहीं पहुंचीं रोहिणी घावरी..., धीरेंद्र शास्त्री पर ये बोले नगीना सांसद

Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की रैली का आयोजन मुजफ्फरनगर में जीआईसी मैदान में किया गया। नगीना सांसद चंद्रशेखर के इस कार्यक्रम में डॉ. रोहिणी घावरी ने आने का एलान सोशल मीडिया पर किया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rohini Ghavri did not reach Chandrashekhar's rally..., Nagina MP said this on Dhirendra Shastri
रैली को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. रोहिणी घावरी बुधवार को रैली में नहीं पहुंचीं। उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को एक्स पर लिखा था- अब मैं भी रैली में शामिल हो रही हूं। जो होगा देखा जाएगा। चंद्रशेखर खुद मुझे सुरक्षा देंगे, क्योंकि मुझे खरोंच भी आई तो वह जेल जाएंगे। घावरी के आने की सूचना पर पुलिस अलर्ट रही लेकिन वह नहीं पहुंचीं। गौरतलब है कि दोनों के बीच विवाद चल रहा है और आएदिन डॉ. रोहिणी घावरी चंद्रशेखर से अपने रिश्तों को लेकर एक्स पर वीडियो साझा करके आरोप लगाती रहती हैं। 
विज्ञापन

 

भविष्य देखने वाले बाबा के रहते दिल्ली में ब्लास्ट : चंद्रशेखर
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर भी नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा कहते हैं कि भविष्य देख लेते हैं। उनके यहां रहते हुए दिल्ली में आतंकवादियों ने ब्लास्ट कर दिया और बाबा को खबर तक नहीं हुई। संविधान के साथ चलना होगा। सब अपने धर्म को मानें लेकिन संविधान की खिलाफत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में ये भी हुए शामिल
आसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव कमल सिंह वालिया, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा, सतपाल चौधरी, कुलदीप चौधरी, दीपक राणा, रंजनवीर सिंह, बबलू चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Meerut: नवजात बेटी संग जेल पहुंची नीले ड्रम वाली मुस्कान, पहले ही सोच लिया था बेटी हुई तो नाम रखेगी 'राधा'    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed