फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar roads got covered in potholes due to rain

बरसात के कारण गड्ढों में समा गईं मुजफ्फरनगर की सड़कें

Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar roads got covered in potholes due to rain
बहादरपुर मोड़ के निकट गड्ढों में तब्दील हुई जानसठ रोड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बरसात के कारण गड्ढों में समा गईं मुजफ्फरनगर की सड़कें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरसात के चलते जानसठ रोड की हालत बदहाल हो गई। सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बहुत से गड्ढे तो दो से तीन फुट तक गहरे हैं। गड्ढों में से वाहन सवारों को वाहन निकालते समय डर लगता है कि कहीं वाहन गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त ना हो जाए।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग का जानसठ रोड पर हर समय भारी यातायात गुजरता है। बीते एक सप्ताह से बरसात के चलते सड़क पर कई जगहों पर पानी भर गया, जिसमें से जब भारी वाहन निकले तो वाहनों ने सड़क को उधेड़ कर कंक्रीट में बदल दिया है। इसी कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। गढ्ढों में पानी भरा होने से राहगीरों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता। कई वाहन सवार वाहन निकालते समय गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़े वाहन गड्ढों से बचने के लिए सड़क की साइड से वाहन निकाल रहे हैं। जिससे सड़क पर काफी दूर तक कीचड़ ही कीचड़ फैल गया है। जानसठ रोड की बार-बार मरम्मत की जाती है। बावजूद इसके कुछ चुनिंदा जगहों पर पानी की निकासी नहीं होने पर सड़क पर पानी भरने से बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। जानसठ रोड पर बाईपास, राना पेपर मिल के सामने, सिलाजुड्डी व बहादरपुर मोड के निकट, सिखेड़ा आदि स्थानों पर सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed