फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Reiki was the result of robbery

रेकी कर दिया लूट की वारदात को अंजाम

Fri, 07 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Reiki was the result of robbery
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोप पंप की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने चंद मिनटों में ही दो लाख रुपये लूट लिए। वो बाहर सेल्समैन के पास नहीं गए, बल्कि सीधे कैशियर के केबिन में गए और नकदी लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के वारदात करने के अंदाज से लग रह है कि वो पेट्रोप पंप के बारे में पूरी तरह से वाकिफ थे। उन्होंने रेकी करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी सतपाल अंकित का भी कहना है कि दो बदमाश सीधे केबिन में आए और कर्मचारियों को आतंकित कर रुपये लूट कर फरार हो गए। जिससे साफ लग रहा है कि उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए कई दिन रेकी की होगी।
विज्ञापन

नई मंडी के भोपा रोड पर जिस पेट्रोल पंप को बदमाशों ने लूटा, वहां बहुत भीड़ रहती है। सामने मेन रोड, बराबर में आदर्श कालोनी मुख्य सड़क और कई अस्पताल भी है। पेट्रोल पंप पर भी ग्राहकों की भीड़ रहती है। बाहर आठ सेल्समैन तेल देते रहते है। इसके बावजूद भी बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बाहर मौजूद सेल्समैन को तो बदमाशों के जाने के बाद लूट का पता चला।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरो में दोनों बदमाश कैद हो गए हैं। बदमाश बाइक से ही फरार हो गए। पुलिस ने डीवीआर ले ली है। इसके अलावा आसपास के मार्गों पर दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरो को भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में दो पेट्रोप पंप लूटे
मुजफ्फरनगर। बदमाशों ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में तीन माह के अंदर दूसरी बार पेट्रोल पंप लूट की घटना की है। इससे पहले भी भोपा रोड पर ही पेट्रोल पंप लूटा था। उन्हीं बदमाशों ने नई मंडी सराफ को भी गोली मार कर जेवरात और नकदी लूटी थी।

चार टीमों का गठन
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पंप लूट की घटना के बाद एसपी सिटी के अलावा अन्य अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों के हावभाव, बोलचाल के बारे में भी जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए चार टीम लगाई गई है। क्राइम ब्रांच, एसओजी, थाने की और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है। इलाके के 12 सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed