{"_id":"140755f5f86c41f847733d788d2f8ca9","slug":"muzaffarnagar-political-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो अस्सी साल में खत्म हो जाएगा हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो अस्सी साल में खत्म हो जाएगा हिंदू
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। भाजपा के फायर ब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा इस देश में अब किसी भी मार्ग का नाम तानाशाह ओरंगजेब के नाम पर नहीं रखा जाएगा। हमें देशभक्त मुसलमानों डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और वीर अब्दुल हमीद के नाम पर कोई एतराज नहीं। हम चाहते हैं कि देश में ऐसा कानून आए, जिसमें एक व्यक्ति केवल एक ही शादी कर सके। बीते दस वर्षों में मुसलमानों की संख्या दस प्रतिशत बढ़ी है।
बघरा के यशवीर आश्रम में महंत अवेद्यनाथ भवन का शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह दस सालों में दस प्रतिशत मुसलमान बढ़े हैं, यही हालात रहे तो आगामी अस्सी सालों में हिंदू खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक आदमी की एक ही शादी होनी चाहिए। चार शादी पर रोक का कानून लाए जाने की हम केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं। लव जेहाद से पूरे समाज को सावधान रहना होगा। यह भी जनसंख्या बढ़ाने का एक अभियान है।
विज्ञापन
आदित्यनाथ ने कहा कि अब इस देश में तानाशाह ओरंगजेब के नाम पर किसी सड़क मार्ग का नाम नहीं रखा जाएगा। हमें देशभक्त मुसलमानों के नाम पर कोई एतराज नहीं है। एपीजे अब्दुल कलाम और वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किसी सड़क का नाम हो तो सहर्ष स्वीकार करेंगे।
उन्होंने कहा कि दंगे के जो बेगुनाह जेल में बंद हैं, उनकी रिहाई पर उच्चस्तर पर बातचीत करेंगे। इस मामले की सीबीआई जांच के लिए सरकार से बात की जाएगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आईएसआई के जो लोग 24 घंटे का मौका देने की बात करते हैं, उन्हें मेरी चेतावनी है, हमें केवल 15 मिनट चाहिए, परिणाम सामने आ जाएगा।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आगामी 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान शुरू हो जाएगा। यशवीर आश्रम महाराज ने कहा कि दंगे के दौरान अस्सी साल के बुजुर्गों पर बलात्कार का मुकदमा करा दिया गया। बहुत से निर्दोष जेल में हैं, इनके साथ न्याय होना चाहिए। संचालन मुजफ्फरनगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिल देव अग्रवाल ने किया।
पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगराध्यक्ष श्रीमोहन तायल, डॉ राजमोहन, वीरपाल निर्वाल, विजय शुक्ला, सुदर्शन महाराज, विकास बिंदल, कृष्णपाल भगत, भूपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।