UP: संजीव जीवा के भांजे की पत्नी अनुराधा गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चल रही थी फरार
Muzaffarnagar News : कुख्यात सरगना रहे मृतक संजीव जीवा के भांजे की पत्नी अनुराधा गिरफ्तार कर लिया गया है। वह, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रही थी।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कुख्यात सरगना रहे मृतक संजीव जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी की पत्नी अनुराधा को उसके घर पटेल नगर से गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर एक्ट के मंडी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में फरार चल रही थी।
सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि पटेल नगर निवासी अनुराधा माहेश्वरी व उसके पति अमित माहेश्वरी, सरगना संजीव जीवा व उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल सहित नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा नई मंडी कोतवाली में दर्ज था। जिसमें अनुराधा, पायल माहेश्वरी फरार चल रही थी।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी
अनुराधा पकड़ी गई है, सरगना संजीव जीवा की पत्नी पायल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस