फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar police arrested the accused in the robbery case after 35 years

Muzaffarnagar : आखिर दबोचा गया 35 साल से फरार चल रहा इनामी लुटेरा, आसाम में रह रहा था छिपकर

Tue, 24 Jan 2023 10:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Jan 2023 10:27 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : 35 साल से फरार चल रहा इनामी लुटेरा आखिरकार दबोचा गया। बताया गया कि आरोपी आसाम में छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar police arrested the accused in the robbery case after 35 years
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में कोतवाली पुलिस ने जीटी रोड स्थित ब्लाक के सामने से भगौड़ा घोषित 25 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथियों के साथ रोडवेज बस में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वह पिछले 33 साल से न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार चल रहा था। न्यायालय की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण उसके वारंट जारी किए गए थे।

विज्ञापन


सीओ डॉ. रवि शंकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 27 अक्टूबर 1985 को बुलंदशहर डिपो की बस बुलंदशहर से वाया मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार जा रही थी। भंगेला गांव के पास बस में छह बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। पुलिस ने डकैती की धारा में बस के परिचालक राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया था। वर्ष 1986 में न्यायालय से जमानत पर करतार पुत्र कर्म सिंह निवासी दक्षिणी पट्टी, दौराला, मेरठ बाहर आया था। मगर, इसके बाद न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस कारण पुलिस ने कुर्की तक की कार्रवाई की थी। मगर, आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था।
विज्ञापन


एसएसपी ने वांछित आरोपी करतार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार की रात चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। पकड़े आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद

भगौड़ा घोषित था आरोपी
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी जब पकड़ में नहीं आया था तो पुलिस ने कुर्की भी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। इसके बाद भी फरार रहने के कारण कोर्ट ने आरोपी करतार को भगौड़ा घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

आसाम में रह रहा था छिपकर
पुलिस ने बताया कि आरोपी यूं तो अनपढ़ है, लेकिन शातिर दिमाग अपराधी है। वह जमानत पर आने के बाद ओड़ीसा पहुंचा था। पिछले कई साल से आसाम के कामरूप जिले में रहकर मजदूरी करता था। इस कारण पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed