फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 24 Jan 2023 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Jan 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: The body of the child was found in the field in Gangoh after 22 days
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में गंगोह के गांव खानुपर गुर्जर में दो जनवरी से लापता चार वर्षीय बच्चे लक्ष्य का शव गांव में ही एक ईंख के खेत से बरामद हुआ है। बच्चे का शव मिलने की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 



सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी फॉरेंसिक टीम और कई थानों की फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, बालक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Saharanpur News: The body of the child was found in the field in Gangoh after 22 days
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

गांव खानपुर गुर्जर निवासी राजकुमार का चार वर्षीय पुत्र लक्ष्य दो जनवरी की शाम अपने घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

Saharanpur News: The body of the child was found in the field in Gangoh after 22 days
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गांव के तालाब में बच्चे की तलाश करने के साथ ही तलाशी अभियान तक चलाया था, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News: The body of the child was found in the field in Gangoh after 22 days
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मंगलवार सुबह 11 बजे गांव निवासी रियासत अपने ईंख के खेत में घुसे हुए आवारा पशुओं को भगा रहा था। तभी उसकी नजर बच्चे के शव पर पड़ी। उसने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Saharanpur News: The body of the child was found in the field in Gangoh after 22 days
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीओ अवितेश सिंह और कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डा. विपिन ताडा भी वहां पहुंचे और उनके निर्देशन में फॉरेंसिक टीम ने जांच पडताल की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed