फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Opposition to tax hike

हाईकोर्ट तक ले जाएंगे टैक्स बढ़ोतरी का मामला

Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Opposition to tax hike
पालिका के टैक्स प्रणाली क विरोध में तुलसी पार्क में धरना देते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों ने शिव चौक के पास स्थित तुलसी पार्क में धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि पालिका चेयरपर्सन अपनी मनमानी पर अड़ी रहीं, तो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने मकानों एवं दुकानों पर बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में धरना दिया। संयोजक राजकुमार नरूला, प्रमोद मित्तल एवं कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि टैक्स बढ़ोतरी व्यापारी समाज का खुला शोषण है। टैक्स की बढ़ोतरी 20 से 25 प्रतिशत होती है न कि 20 गुना तक। आरोप लगाया कि चेयरपर्सन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही हैं। संयोजक राहुल वर्मा एवं विश्वदीप बिट्टू ने कहा कि नगर पालिका की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके विरोध में हाई कोर्ट जाने की जरूरत पड़ी तो भी जाएंगे। सदर बाजार अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल एवं ओमप्रकाश बजाज ने कहा कि टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में 26 जनवरी से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पालिका अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। सभी ने मिलकर नगर पालिका चेयरपर्सन का विरोध किया। धरने पर प्रमोद मित्तल, नीरज गुप्ता, निशांत जैन, अखिल सिंघल, नरेंद्र मित्तल, नीरज बंसल, सुनील तायल, दीपक वर्मा, अजय त्यागी, राजीव अमरखेड़ी, अशोक बंसल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रेवतीनंदन सिंघल ने तथा संचालन महामंत्री राजेंद्र काटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed