{"_id":"63cbac0e6875e24054772e80","slug":"muzaffarnagar-one-lakh-looted-from-a-farmer-in-broad-daylight-on-khedi-dudhadhari-pinna-road-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खेड़ी दूधाधारी- पीनना मार्ग पर दिन दहाड़े किसान से एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खेड़ी दूधाधारी- पीनना मार्ग पर दिन दहाड़े किसान से एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 21 Jan 2023 02:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Jan 2023 02:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
लूट की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव अमीनगर निवासी किसान और प्रधान के पति से पानीपत हाइवे के निकट खेड़ी दूधाधारी मार्ग पर पांच बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए । पुलिस मामले को जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित रिहान ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने साथी चरथावल के गांव कुल्हड़ी निवासी अफलातून के साथ कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। उसे मुजफ्फरनगर के लद्धावाला निवासी बबलू को दो लाख रुपए देने थे। उसने एक एक एक लाख रुपये अलग-अलग जेब में रखे हुए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आसपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़, दलित परिवारों में रोष, दी पलायल की चेतावनी
विज्ञापन
तितावी और पीनना की सीमा पर नाले के निकट रास्ते में मिले पांच बदमाशों ने कार के शीशे पर डंडा मार कर कार रोक ली और एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। रिहान की पिटाई भी की गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस और तितावी पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।