फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: No wedding ceremony, Ankit married Sakshi at the police post

Muzaffarnagar: बराती न शहनाई, अंकित ने साक्षी से पुलिस चौकी पर शादी रचाई... दोनों का रिश्ता तय होकर टूट गया था

Tue, 25 Feb 2025 09:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 25 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी साक्षी का विवाह शाहपुर निवासी अंकित के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई और रिश्ता टूट गया। लेकिन तब तक साक्षी और अंकित के बीच प्यार परवान चढ़ चुका था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: No wedding ceremony, Ankit married Sakshi at the police post
साक्षी और अंकित को शगुन भी दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक तरीके से तय की गई शादी में परिजनों के बीच हुई खटपट से रिश्ता टूट गया, लेकिन शादी तय होने के बाद दूल्हा-दुल्हन के बीच मोबाइल पर शुरू हुई मोहब्बत जुदा नहीं हो सकी। दुल्हन ने पुलिस चौकी पहुंचकर शादी की जिद की। दूल्हा भी बुलाया गया। दोनों की जिद के सामने परिवारों को झुकना पड़ा। चौकी पर ही वरमाला पहनाई गई।
विज्ञापन

 

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी रोहताश पाल की बेटी साक्षी का विवाह तीन महीने पहले शाहपुर निवासी राजेश के पुत्र अंकित के साथ तय हुआ था। दोनों परिवार शादी की तैयारी में जुटे थे, लेकिन करीब एक माह पहले दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बात बढ़ती तो यह रिश्ता टूट गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद से दूल्हा-दुल्हन मोबाइल पर बात करने लगे थे। रिश्ता टूटने के बावजूद दोनों बात करते रहे और प्यार परवान चढ़ गया। परिजनों की ना का दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। सोमवार देर रात साक्षी अपने घर से शाहपुर पुलिस चौकी पर पहुंची और पुलिस से अंकित के साथ शादी करने की जिद करने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले युवती के परिजनों को बुलाया और मामले की जानकारी दी। इसके बाद समाजसेवी अरविंद पाल को बुलाकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। समाजसेवी ने पहले युवती के परिजनों से बातचीत की। इसके बाद युवक के परिजनों को भी बुलाकर उनसे बातचीत की गई। साक्षी और अंकित की जिद के बाद दोनों पक्ष शादी पर सहमत हो गए। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र श्योराण व समाजसेवी अरविंद पाल ने दूल्हा-दुल्हन दोनों को आशीर्वाद देने के साथ शगुन भेंट कर पुलिस चौकी से विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed