{"_id":"5e137f918ebc3e88026db4e7","slug":"muzaffarnagar-no-bridge-over-solani-river-muzaffarnagar-news-mrt4624680172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन की समस्या से जूझ रहा सोलानी का खादर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन की समस्या से जूझ रहा सोलानी का खादर क्षेत्र
विज्ञापन
सोलानी नदी के पास रखा लोहे का पुल जिसे ग्रामीण लगाने की मांग कर रहे हैं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आवागमन की समस्या से जूझ रहा सोलानी का खादर क्षेत्र
पुरकाजी। सोलानी नदी का खादर क्षेत्र विकास को लेकर काफी पिछड़ा हुआ है। गांव रामनगर, रतनपुरी, शेरपुर नगला, रजगल्लापुर, पांचली, फरखपुर आदि गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की विकराल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि बरसात के दिनों में पहाड़ियों से आने वाले पानी से सोलानी नदी पर आ जाती है। ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। सामान्य दिनों में भी नदी में करीब तीन से चार फिट पानी रहता है।
ग्रामीणों को पानी से निकलकर आवागमन करना होता है। स्कूली छात्र-छात्राएं पानी से बचने के लिए करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाते हैं। इसके अलावा बाइक आदि वाहनों से जाने वाले ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीण कई वर्षों से सोलानी नदी पर लोहे का पुल बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
चार माह से पड़ा है लोहे का पुल
पुरकाजी। पिछले करीब चार माह से सोलानी नदी पर लोहे का पुल पड़ा हुआ है, लेकिन उसे नदी के ऊपर नहीं लगाया रहा है। ग्रामीण राजू प्रजापति, बिजेंद्र सिंह, साधू राम, केवराज सिंह, मेघराज, सोमपाल, सेवाराम, राजेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर के पास दो लोहे के पुल लगे हुए थे। इनमें से एक पुल को करीब चार माह पूर्व वहां से हटाकर गांव रामनगर के पास रख दिया गया था। ग्रामीणों की बार-बार पुल लगाने की मांग करने के बावजूद इसे यहां पर नहीं लगाया गया। इससे ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को नदी के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नहीं हो सका एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में रामनगर, नगला शेरपुर और रतनपुरी आदि गांव लगभग 60 वर्ष पूर्व बसे थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों से सोलानी नदी तक आने वाले कच्चे रास्ते की करीब एक किलोमीटर सड़क आज तक नहीं बन पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता और अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया। सड़क निर्माण नहीं होने से बारिश के दिनों में भारी दिक्कत होती है। मार्ग पर कीचड़ हो जाने से आवागमन बाधित होता है।
इन्होंने कहा...
- सेतु निगम ने पुल स्थापित कराने के लिए करीब 35 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। वह लखनऊ स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। धनराशि स्वीकृत होने के बाद पुल बनवाने का काम शुरू हो जाएगा - प्रमोद ऊटवाल, विधायक, पुरकाजी।