फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: there will be Mahapanchayat of Khaps and farmers in Kakra village on May 29

UP: पश्चिमी यूपी में खापों की बड़ी तैयारी, 29 मई को होगी महापंचायत, टिकैत के लिए बड़ा संकेत

Wed, 18 May 2022 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 07:59 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी की खापों और किसानों की 29 मई को महापंचायत होगी। पढ़िए टिकैत के लिए क्या संकेत है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: there will be Mahapanchayat of Khaps and farmers in Kakra village on May 29
मुजफ्फरनगर में खाप चौधरियों की बैठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सोरम गांव की ऐतिहासिक चौपाल पर बुधवार को सर्वखाप मंत्री की अध्यक्षता में बालियान खाप के थांबेदारों और ग्रामीणों की बैठक हुई। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सभी खाप समाज को जोड़ने के साथ उनके हितों के लिए कार्य करती है। जिसके चलते सभी खाप चौधरी एक जुट रहे जिससे, समाज का नुकसान न हो। 29 मई को गांव काकड़ा में किसान पंचायत होगी। इसमें खापों और किसानों की एकता की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सर्वखाप समाज को जोड़ने का कार्य करती है, जिसके चलते सभी खाप चौधरियों का सम्मान होना चाहिए। खापों के बीच में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। किसी खाप के व्यक्ति को एक-दूसरे के प्रति कोई अपशब्द नहीं कहना चाहिए। ऐसा होने से सर्वखाप व किसानों का नुकसान होगा।
विज्ञापन


सर्वखाप मंत्री ने कहा कि सर्वखाप और किसानों के बीच आपसी सौहार्द को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, जो कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार तो आती जाती रहती है। वहीं किसान संगठन भी बनते रहते हैं, लेकिन जो किसान संगठन किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा, किसान उसी संगठन के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा

सर्वखाप मंत्री ने बताया कि 29 मई को गांव काकड़ा में किसान पंचायत आयोजित होगी। जिसमें विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बालियान खाप सोरम के थांबेदार चौधरी मांगेराम सिंह, हरसौली थांबेदार चौधरी सौदान सिंह, बरवाला थांबेदार चौधरी संजय सिंह, खेड़ी सूंडियान थांबेदार चौधरी जगमेहर सिंह, थांबेदार कुटबा चौधरी मांगेराम सिंह, राजपाल सिंह डायरेक्टर, सतबीर सिंह, अमित बालियान, सहेंद्र सिंह, बबलू बालियान, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

टिकैत के सम्मान को ठेस पहुंचाई तो खाप बर्दाश्त नहीं करेगी
बालियान खाप के थांबेदार चौधरी मांगेराम ने कहा कि बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत खाप चौधरी होने के साथ साथ सर्वमान्य किसान नेता है, यदि कोई उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed