{"_id":"61b0ba084342663afd22718e","slug":"muzaffarnagar-news-the-court-has-sent-to-jail-accused-school-manager-arjun-singh-in-misbehave-with-17-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला: अदालत ने दूसरे स्कूल संचालक को भी भेजा जेल, आरोपियों ने रात में की थी शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला: अदालत ने दूसरे स्कूल संचालक को भी भेजा जेल, आरोपियों ने रात में की थी शर्मनाक हरकत
Wed, 08 Dec 2021 07:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:28 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में अदालत ने दूसरे स्कूल संचालक को भी जेल भेज दिया है। आरोपी अर्जुन सिंह ने मंगलवार रात को थाने पहुंचकर सरेंडर किया था।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह को जेल भेजा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के स्कूल में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरे स्कूल संचालक अर्जुन को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि गुरु गोविंद इंटर नेशनल एकेडमी का संचालक तुगलकपुर निवासी अर्जुन सिंह मंगलवार रात को परिचितों के साथ पुरकाजी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने स्कूल संचालक से मामले की जानकारी ली। सीओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने स्कूल संचालक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस भोपा क्षेत्र के स्कूल संचालक योगेश चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
छात्राओं को स्कूल में छोड़कर चला गया था घर
स्कूल संचालक अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि भोपा क्षेत्र के सूर्यदेव पब्लिक स्कूल की छात्राएं परीक्षा देने के लिए आती रहती थीं। 18 नवंबर को भी छात्राएं स्कूल संचालक योगेश चौहान के साथ परीक्षा देने आई थीं। रात के समय छात्राएं स्कूल में ही रुकी थीं। वह तो शाम पांच बजे स्कूल से घर चला गया था। उसके पिता तेजपाल स्कूल में सोए हुए थे। छात्राओं के साथ रात में छेड़छाड़ की गई, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
क्या था मामला
भोपा थाना क्षेत्र के स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने पुरकाजी क्षेत्र के स्कूल में 18 नवंबर को लाया गया था। देर हो जाने की बात कहकर स्कूल संचालकों ने छात्राओं को रात के समय स्कूल में ही रोक लिया। आरोप है कि स्कूल संचालकों ने खिचड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रकरण में 17 दिन बाद रविवार को स्कूल संचालक अर्जुन सिंह और योगेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुरकाजी विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी सिटी और एएसपी को भेजा था। एसओ पुरकाजी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और दूसरे ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें