फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: student tells the story after he returns safly from Manipur

Muzaffarnagar: जातीय हिंसा के बाद नहीं छोड़ पा रहे थे यूनिवर्सिटी, छात्र ने घर लौट कर सुनाई आपबीती

Wed, 10 May 2023 09:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 May 2023 09:02 AM IST
सार

मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी छात्र सुरक्षित अपने घर लौट गया है। उसने घर लौटने के बाद अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि वह वहां कैसी परेशानियों के बीच वह फंसे हुए थे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: student tells the story after he returns safly  from Manipur
छातर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के बीच मिल मंसूरपुर निवासी छात्र शिवांश पाल सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है। परिजन छात्र के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मणिपुर के इंफाल से एमपीईएस की पढ़ाई कर रहा शिवांश पाल भी जातीय हिंसा में घिर गया था। छात्र के भाई कपिल कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के छात्र यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। आसपास के छात्र पहले दिन से ही वापस लौटने शुरू हो गए थे, लेकिन विवि के छात्र बाहर नहीं जा पा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। जिसके बाद इन छात्रों को बाहर निकालने का इंतजाम यूपी सरकार ने किया। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सभी छात्र दिल्ली में यूपी भवन पहुंच गए हैं। छात्रों के देर रात तक अपने घर पहुंचने की संभावना है।  छात्र के पिता ब्रह्म सिंह ने बताया कि शिवांश सुरक्षित तरीके से दिल्ली पहुंच गया है। परिवार मूल रूप से साहजुड़ी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed