{"_id":"63b57269c3cfff156f2336f4","slug":"muzaffarnagar-news-rakesh-tikait-has-a-new-statement-for-bharat-jodo-yatra-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar Video: राहुल की यात्रा को लेकर राकेश टिकैत का बयान, बोले- कांग्रेस से करेंगे इस मुद्दे पर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar Video: राहुल की यात्रा को लेकर राकेश टिकैत का बयान, बोले- कांग्रेस से करेंगे इस मुद्दे पर बात
Wed, 04 Jan 2023 07:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:39 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राकेश टिकैत ने बयान दिया है। टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस से बात करेंगे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में किसान संगठन के लोग भी जा रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं से भी बात करेंगे। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार, वहां के किसानों के मुद्दों को भी जोर शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुधवार को सरकुलर रोड स्थित आवास पर कांग्रेस की यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत ने कहा कि इत्तेफाक है कि हरियाणा में जहां हमारी मीटिंग हो रही है, वहीं से कांग्रेस की यात्रा भी निकलेगी। यूपी, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों के जिम्मेदार लोग एकत्र होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं से बातचीत की जाएगी। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां के किसानों के सामने जो समस्याएं है, वह भी उठाई जाएंगी। यूपी में अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ। किसान बेहद परेशानी झेल रहे हैं। किसानों ने अपना गन्ना सप्लाई कर दिया है, लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि उसे इस गन्ने का क्या भाव मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का