फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही हरिद्वार मार्ग पर दौड़ेगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

Sat, 20 Jul 2024 05:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुविधाओं के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों को लाने व ले जाने के लिए अतिरिक्त 23 रोडवेज बसों के संचालन के लिए खाका तैयार कर लिया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही बसों को चलाया जाएगा।

कांवड़ यात्रा शुरू होते ही परिवहन निगम की बसों में कांवड़ियां अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं। जो विभिन्न स्थानों से रोडवेज बसों व ट्रेनों में सवार हरिद्वार के लिए कूच करते हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में भीड़ हो जाती है और ऐसा होेने से कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे हालात न बने, इसके लिए परिवहन निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


22 जुलाई से सावन माह शुरू हो जाएगा। ऐसे में शिव भक्त कांवड़ियों का हरिद्वार जाना शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी भी कांवड़ियां हरिद्वार जा रहे हैं लेकिन रोडवेज बसों में भीड़ न होने के कारण परेशानी वाला कोई मामला सामने नही आया है। कांवड़ियों को परेशानी के मद्देनजर परिवहन निगम सतर्क हुआ है। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त तौर पर 23 रोडवेज बसों को लगाने के लिए खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन्होंने कहा-
मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा का कहना है कि जैसे ही हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, वैसे ही बसों का संख्या भी बढ़ाई दी जाएगी। फिलहाल मुजफ्फरनगर डिपो की 40 रोडवेज बसों का हरिद्वार के लिए संचालन किया जा रहा है। 23 बसों को बढ़ाने का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed