{"_id":"628290b3d179b13d2c4783db","slug":"muzaffarnagar-news-fight-will-be-continue-for-lifetime-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: Rakesh Tikait ने किया ट्वीट, लिखा- आखिरी सांस तक जारी रहेगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: Rakesh Tikait ने किया ट्वीट, लिखा- आखिरी सांस तक जारी रहेगी लड़ाई
Mon, 16 May 2022 11:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 May 2022 11:43 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने कहा सरकारों का काम होता है किसान आंदोलन को तोड़ना, फूट डालना या कमजोर करना।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट करते कहा कि सरकारों का काम होता है किसान आंदोलन को तोड़ना, फूट डालना या कमजोर करना। हमारा धर्म है किसानों की आवाज को और बुलंद करना। उनके अधिकारों की रक्षा करना। आखिरी सांस तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
नरेश और राकेश टिकैत किसानों के सच्चे हमदर्द
बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में सोमवार को भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत व राकेश टिकैत ने सदैव किसानों की लड़ाई लड़ी है और उन्होंने जायज मांगों के लिए समय-समय पर आंदोलन किए हैं। उन आंदोलनों के सहारे ही सरकार से किसानों की मांगें पूरी कराई हैं। नरेश टिकैत और राकेश टिकैत किसानों के सच्चे हमदर्द हैं। यूनियन का युवा कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Big News: हाईकोर्ट ने खनन माफिया हाजी इकबाल और बेटों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
विज्ञापन
इस दौरान बैठक में ताहिर, अश्वनी, अमित, राहुल, विकास, राजकुमार, महावीर, फैजान मौजूद रहे।