{"_id":"628537d5b0ea95056f5d4e7f","slug":"muzaffarnagar-news-demonstration-of-trainee-doctors-at-the-medical-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar : प्रशिक्षु चिकित्सकों का मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar : प्रशिक्षु चिकित्सकों का मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
सार
मेडिकल के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सक बुधवार देर रात कार्य बहिष्कार कर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खौफनाक सीन, एक मकान से निकले 60 सांप, हर कोई देखकर हैरान, लोगों में दहशत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के 2017 बेच के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने मंगलवार दोपहर कार्य बहिष्कार करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना दिया था। तब उन्हें किसी तरह मना लिया गया था। प्रशिक्षु चिकित्सकों की मांग थी कि उन्हें भी उनसे पूर्व के बेच वाले चिकित्सकों की ही तरह वेतन व हॉस्टल आदि की सुविधाएं दी जाएं। तय किया गया था कि बुधवार को कॉलेज प्रबंध समिति बातचीत करेगी। लेकिन उकी मांग पूरी नहीं हुई। वहीं बुधवार रात चिकित्सक दोबारा से गेट पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: देवबंदी उलमा ने योगी सरकार के फैसले पर खड़े किए सवाल, पूछा नए मदरसों को अनुदान क्यों नहीं?
मेडिकल के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप का कहना है कि प्रशिक्षु चिकित्सकों की उचित मांगों पर प्रबंध समिति विचार करेगी।