फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: 60 snakes have recovered of house in a colony in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: खौफनाक सीन, एक मकान से निकले 60 सांप, हर कोई देखकर हैरान, लोगों में दहशत

Wed, 18 May 2022 10:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 10:06 PM IST
सार

एक मकान में एक साथ 60 सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। वहीं बच्चों में भी दहशत है और उन्हें मकान से दूर रखा जा रहा है।

विज्ञापन
UP News: 60 snakes have recovered of house in a colony in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में एक मकान में निकले 60 सांप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली की एक कॉलोनी में बुधवार को एक मकान में एक साथ 60 सांप और 75 उनके अंडे निकले हैं। बताया गया अशोक विहार के इस मकान से लगातार सांप निकल रहे हैं। अब तक मकान से 60 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं। समिति के लोगों ने सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया है।

विज्ञापन


अशोक विहार विकास समिति खतौली के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने बताया कि कस्बे की सबसे पॉश कॉलोनी में कढ़ली निवासी रंजीत सिंह का मकान है। जिसमें किराएदार रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से एक-दो सांप निकल रहे थे। जिन्हें पकड़वाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन बुधवार को इस मकान में 60 से अधिक सांप निकलने, जिन्हें पकड़ा गया। वहीं 75 से ज्यादा सांप के अंडे भी मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में सांप और अंडे मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बना है। 
विज्ञापन


बताया गया कि ई-ब्लाक में जिस मकान में सांप निकल रहे हैं, वहां आसपास के लोग दहशत में है। वहीं बच्चों को मकान से दूर रखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में सफाई नहीं, दहशत में लोग
सुधीश पुंडीर ने कहा कि कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां पर जन निकासी नहीं है, शिविर भी चालू नहीं है। जिस कारण ई और एफ ब्लाक में पूरी कॉलोनी का गंदा पानी भर गया है। यहां पर मच्छर सहित कीड़े, मकोड़े पैदा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed